फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditi Rao Hydari Birthday: यूं समझिए अदिति के आभामंडल का राज, हिंदुस्तानी पहनें या वेस्टर्न, सब में नंबर वन

Mon, 28 Oct 2024 02:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 28 Oct 2024 02:11 PM IST
सार

अदिति राव हैदरी अपने अभिनय और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर जब भारतीय या विदेशी परिधान में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं तो बला की खूबसूरत नजर आती हैं। 
 

विज्ञापन
Understand secret of Birthday Girl Aditi Rao Hydari aura wears Indian Western she is number one in everything
अदिति राव हैदरी  - फोटो : सोशल मीडिया

अदिति राव हैदरी की खूबसूरती के बारे में जितना कहा जाए कम है। अदिति की आभा ऐसी है कि कोई भी परिधान पहन लें उनकी सुंदरता और निखर कर सामने आ जाती है। आज उनका जन्मदिन (28 अक्टूबर 1986) है, इस मौके पर जानिए कि कौन-कौन से परिधान अदिति के आभामंडल में इजाफा करते हैं। इन परिधानों में सभी तस्वीरें कभी ना कभी उनके सोशल मीडिया अकांउट या किसी पेज पर शेयर की गई हैं। 

Understand secret of Birthday Girl Aditi Rao Hydari aura wears Indian Western she is number one in everything
अदिति राव हैदरी का वेस्टर्न लुक - फोटो : इंस्टाग्राम

वेस्टर्न लुक में बिल्कुल जुदा अंदाज 
एसेमेट्रिक केप और स्लीक पैंट वाला अदिति का लुक बहुत ही शानदार है। इस परिधान में पारंपरिकता और आधुनिकता का संगम देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरे लुक में अदिति का बोहेमियन अंदाज नजर आ रहा है। बोल्ड पैटर्न, म्यूट टोन उनके इस लेयर्ड पहनावे को और भी आकर्षक बना रहे हैं। अपने तीसरे पहनावे में अदिति अलग ही वाइब देती हैं, क्रॉप टॉप और जैकेट वाले इस लुक में वह शानदार नजर आ रही हैं। 

Understand secret of Birthday Girl Aditi Rao Hydari aura wears Indian Western she is number one in everything
अदिति राव हैदरी का बेहतरीन लुक - फोटो : इंस्टाग्राम

फ्लोरल-कलर ब्लॉक्ड ड्रेस भी जंचती हैं
अदिति के व्यक्तित्व की चंचलता तब और उभर कर सामने आती है, जब वह फ्लोरल ड्रेस पहनती हैं। इस फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी बोल्ड भी नजर आता है। वह इस लुक में काफी निडर नजर आ रही हैं। दूसरी ड्रेस अदिति के एलीगेंस को और बढ़ा रही है। कलर ब्लॉक्ड ड्रेस और इसकी ड्रामेटिक स्लीव्स उन्हें लोगों के बीच सबसे अलग लाकर खड़ा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Understand secret of Birthday Girl Aditi Rao Hydari aura wears Indian Western she is number one in everything
जगह के हिसाब से अदिति की ड्रेसेस - फोटो : इंस्टाग्राम

वैकेशन मूड-इवेंट्स वाले परिधान 
अदिति सिर्फ काम में ही हमेशा व्यस्त नहीं रहती हैं, वह जगह-जगह घूमना भी पसंद करती हैं। इसलिए उनकी यह सफेद रंग की फ्लोई ड्रेस बीच वैकेशन के लिए बेस्ट है, इसमें वह बहुत ही हॉट नजर आ रही हैं। वहीं किसी सनी डे पर बाहर घूमना हो तो अदिति को-ऑर्ड को चुनती हैं। जिसमें वह आरामदायक महसूस करती हैं। अदिति की रैप ड्रेस भी बहुत कमाल की है, इसमें उनका लुक शानदार दिख रहा है, अचानक आ जाने वाले किसी इंवेट में इस तरह की ड्रेस को पहना जा सकता है। 

विज्ञापन
Understand secret of Birthday Girl Aditi Rao Hydari aura wears Indian Western she is number one in everything
ड्रेस में लग रही हैं खूबसूरत - फोटो : सोशल मीडिया

पॉवरफुल स्टाइल स्टेटमेंट ड्रेस
बोल्ड रंग वाली अदिति की सिल्हूट ड्रेस उनके फैशन स्टेटमेंट को पॉवरफुल बना रही है। इसमें एक तरफ तो मॉर्डन टच है, वहीं थोड़ा ड्रामा भी शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed