फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: सास के साथ नाचते नजर आए शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा किंग खान का वीडियो

Mon, 28 Oct 2024 01:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Oct 2024 01:36 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दुबई में बेटे के ब्रॉन्ड लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्हें सास सविता छिब्बर के साथ डांस करते देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan was seen dancing with his mother in law King Khan video is going viral on social media
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने बेटे को उसके करियर में सपोर्ट करते हैं। शाहरुख इन दिनों अपने बेटे के ब्रांड लॉन्च का समर्थन करने के लिए दुबई पहुंचे। इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शाहरुख को प्रशंसकों के साथ घुलते-मिलते, अपने हिट गाने "झूमे जो पठान" पर नाचते और यहां तक कि कनाडाई रैपर टेशर के ट्रैक "यंग शाहरुख" पर थिरकते हुए देखा गया। वहीं, शाहरुख इस लॉन्च इवेंट में अपनी सास सविता छिब्बर के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।

Shah Rukh Khan was seen dancing with his mother in law King Khan video is going viral on social media
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख ने किया सास के साथ डांस
सास और दामाद के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख खान पूरी एनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। उन्हें खुशी से झूमते हुए और सास सविता छिब्बर के साथ डांस करते देखा जा सकता है। दोनों डांस करने के दौरान खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं।
 
Shah Rukh Khan was seen dancing with his mother in law King Khan video is going viral on social media
शाहरुख खान - फोटो : ट्विटर
शाहरुख ने रखा ऐसा लुक
शाहरुख खान ने इस शो में फंकी लुक रखा है। वे डेनिम जींस और स्पोर्टी लुक की ब्लैक कैप पहने नजर आ रहे थे। अपने इस लुक से शाहरुख ने कई सितारों का दिल जीत लिया। इस दौरान शाहरुख कई सितारों के साथ थिरकते और डांस करते भी नजर आए। वह अपने प्रशंसकों से हाथ मिलाते नजर आ रहे थे।
 

Suhana Khan: ममेरी बहन के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहीं सुहाना खान, शाहरुख की लाडली ने साझा कीं तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan was seen dancing with his mother in law King Khan video is going viral on social media
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
आर्यन खान की तस्वीरें हो रही वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आर्यन खान को सफेद टी-शर्ट पहने प्रशंसकों के साथ पोज देते हुए देखा गया। इस कार्यक्रम में उनकी मां, इंटीरियर डिजाइनर-फिल्म निर्माता गौरी खान और बहन, अभिनेत्री सुहाना खान भी शामिल हुईं। अभिनेता संजय कपूर ने भी शाहरुख का 'झूमे जो पठान' पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

Varun Dhawan: वरुण धवन की आने वाली फिल्म की अभिनेत्री हुई तय, ऋतिक के साथ पर्दे पर फरमा चुकी हैं इश्क

विज्ञापन
Shah Rukh Khan was seen dancing with his mother in law King Khan video is going viral on social media
सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे के साथ बेटी को भी कर रहे हैं सपोर्ट
शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के साथ बेटी सुहाना को भी करियर में सपोर्ट कर रहे हैं। वे अपनी आगामी फिल्म किंग में बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। शाहरुख की इस फिल्म को देखने के लिए प्रशंसक बेताब हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed