{"_id":"5e7b22d38ebc3e76aa59ba95","slug":"kanika-kapoor-health-update-coronavirus-test-positive-third-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कनिका कपूर हेल्थ अपडेट: तीसरी बार भी कोरोना संक्रमित पाई गईं गायिका, अभी भी हैं आइसोलेशन में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कनिका कपूर हेल्थ अपडेट: तीसरी बार भी कोरोना संक्रमित पाई गईं गायिका, अभी भी हैं आइसोलेशन में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 25 Mar 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) तीसरे टेस्ट में भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। ये रिपोर्ट देर रात मंगलवार को आई। इससे पहले कनिका का टेस्ट 22 मार्च को हुआ था जिसमें भी वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। कनिका इस वक्त लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में भर्ती हैं जहां पर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
2 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : instagram
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट ने अपने रिपोर्ट में इसका खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार एसजीपीजीआईएमएस (SGPGIMS) के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान ने अपने बयान में कहा- 'गायिका के लगातार दो टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका ट्रीटमेंट तब तक चलता रहेगा जब तक कम से कम दो टेस्ट नेगेटिव न आ जाएं।' इस बीच कनिका कपूर के कोरोना वायरस का संक्रमण का पता चलने के बाद पार्टी में मौजूद उनके एक दोस्त लापता चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने ढूंढ लिया है। कनिका कपूर के दोस्त का नाम ओजस देसाई है।
3 of 5
कानिका कपूर (बायें)
- फोटो : amar ujala
ओजस देसाई लखनऊ में हुई उस पार्टी में शामिल थे, जिसमें कनिका कपूर के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। पुलिस ने ओजस देसाई को पकड़ने के बाद उनका कोविड 19 का टेस्ट करवाया। जिसमें वह नेगेटिव पाए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओजस देसाई ने पार्टी के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया था और उन्होंने अभी भी खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। आपको बता दें, लंदन से कनिका लखनऊ आई थीं और कानपुर भी गई थीं। इस दौरान कनिका कोरोना संक्रमित थीं।
विज्ञापन
5 of 5
सिंगर कनिका कपूर
- फोटो : amar ujala
कनिका के कोरोना संक्रमित की बात छिपाने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है। कुछ दिन पहले डॉक्टरों का बयान आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें मरीज की तरह बर्ताव करना होगा न कि किसी फिल्मी सितारे की तरह।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।