कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता अरुण गौड़ा और अभिनेत्री ऐश्वर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बेंगलुरु के एक सिनेमा हॉल का है जहां पर एक्टर्स एक परिवार के राष्ट्रगान पर खड़े न होने को लेकर गुस्सा कर रहे हैं।
VIDEO: राष्ट्रगान पर खड़े नहीं होने के चलते एक परिवार पर भड़का ये एक्टर, कहा- 'देखो इन लोगों को...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक ये वीडियो 23 अक्टूबर को शूट हुआ है। वहीं ये वीडियो पीवीआर ओरियन मॉल में तमिल फिल्म असुरन की स्क्रीनिंग के दौरान का है। इस वीडियो को ऐश्वर्या ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था। हालांकि बाद में उसे डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- 'भारत के तथाकथित नागरिकों ने राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने से इनकार कर दिया और हम सच्चे नागरिक के तौर पर इन्हें राष्ट्रवाद सिखा रहे है। दोबारा ऐसा न करना।'
Today's Millennials can't. stand for National Anthem .... These are same people who make Kunal Kamra & Dhruv Tatti famous !!
Commie & LW mentality ... Always against the country
pic.twitter.com/KasNWRCGAl
वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोई एक शख्स परिवार पर चिल्लाते हुए कह रहा है - 'आप देश के लिए 52 सेकेंड के राष्ट्रगान पर खड़े नहीं हो सकते हैं। लेकिन आप तीन घंटे की फिल्म बैठ कर देख सकते हैं। क्या आप पाकिस्तानी आतंकवादी हैं ?
इसके साथ ही वीडियो में दिख रहा है कि अरुण परिवार की तरफ उंगली करते हुए कह रहे हैं- 'जब राष्ट्रगाना शुरु हुआ तो ये लोग खड़े नहीं हुए। देखो इन लोगों को, एक बार फिर से देखो इन लोगों के चेहरे को। अब ये लोग मुझे कह रहे हैं कि आप जाकर शिकायत कर दो।' गौरतलब है कि 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि राष्ट्रगान में खड़े होना जरूरी नहीं है।
पढ़ें: जब युवराज की पत्नी को आमिर खान की बेटी ने दिए कपड़े, जानें क्या है पूरा किस्सा