बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता कभी अपनी निजी जिंदगी के कारण तो कभी बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स को लेकर खुलकर दिए गए बयानों से चर्चा में आ जाते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस जहां उनकी फिल्म 'अफवाह' की सीमित रिलीज से काफी परेशान और दुखी हैं, वहीं अब एक ऐसी खबर आ रही हैं जो उन्हें खुश होने का मौका दे सकती है। दरअसल, कहा जा रहा है कि नवाजुद्दीन, ऋषभ शेट्टी की आगामी फिल्म 'कांतारा 2' में काम करते नजर आ सकते हैं।
Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री! अभिनेता ने खुद खोला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम बजट में बनी 'कांतारा' पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 'कांतारा' की सफलता के बाद पहले ही एलान हो गया था कि मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आने वाले हैं। कुछ ही दिनों पहले ऐसी भी खबरे आई थीं कि ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा 2' की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और अभिनेता जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर जो बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, वह यह है कि 'कांतारा 2' से अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी जुड़ने वाला है।
Johnny Depp: जॉनी डेप ने किया 'मोदी' की स्टार कास्ट का एलान, फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे अल पचीनो
जी हां, खबर है कि 'कांतारा 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ सकते हैं और इस बात का हिंट खुद अभिनेता ने दिया है। एक मीडिया संस्थान के साथ हुई बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वह ऋषभ शेट्टी के थिएटर से जुड़े हैं। अभिनेता बोले, 'मैं ऋषभ शेट्टी थिएटर से जुड़ा हूं। ऋषभ शेट्टी अपने रूट्स और ट्रेडिशनल फॉर्म को लेकर हमेशा ईमानदार रहे हैं। यहां तक कि वह इसे लेकर एक फिल्म भी बना रहे हैं। हम दोनों के एक ही गुरु हैं। हमारे बीच एक अच्छा कनेक्शन है और हम अब दोस्त भी हैं।'
नवाजुद्दीन के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही अभिनेता ऋषभ शेट्टी की आगामी फिल्म 'कांतारा 2' में काम करने वाले हैं। हालांकि, अभी इसका कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। आपको बता दें, पिछले साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋषभ शेट्टी के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी। इस फोटो के सामने आने के बाद भी खूब कयास लगाए गए थे कि नवाज जल्द ही ऋषभ शेट्टी के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ऋषभ के साथ काम करेंगे? तो इस पर नवाज ने जवाब दिया, 'मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकता है, लेकिन ऐसी उम्मीद करते हैं। मैं उनके साथ काम क्यों नहीं करना चाहूंगा? वह एक शानदार एक्टर और डायरेक्टर हैं। राज शेट्टी समेत उनकी पूरी टीम में बहुत टैलेंटेड लोग हैं।'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में सुधीर मिश्रा की फिल्म 'अफवाह' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सुमित व्यास और भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिकाओं में थे। अगली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म 'जोगीरा सा रा रा रा' में नेहा शर्मा के साथ काम करते देखा जाएगा। वहीं ऋषभ शेट्टी की बात करें तो अभिनेता की फिल्म 'कांतारा 2' की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है।
Pankit Thakker: हुमा कुरैशी की बोल्ड ड्रेस देख भड़के 'दिल मिल गए' के पंकित ठक्कर, एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात