फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kantara Box Office Collection: 'कांतारा' ने हिंदी में भी मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Sun, 16 Oct 2022 09:24 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 09:24 AM IST
विज्ञापन
Kantara Box Office Collection in all languages Rishabh Shetty film crosses 100 crore mark worldwide
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषभ शेट्टी की कांतारा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब हिंदी व अन्य भाषाओं में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म 'कांतारा' हिंदी डब वर्जन समेत तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो चुकी है। यह एक और ऐसी रीजनल भाषा की फिल्म है जो उत्तरी क्षेत्र में लहर पैदा कर रही है। यह फिल्म हिंदी में भी शानदार कलेक्शन कर रही है और आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई में बढ़त होने की उम्मीद है। हाल ही में बॉलीवुड की 'कोड नेम तिरंगा' और डॉक्टर जी भी रिलीज हुई हैं लेकिन उन दोनों के मुकाबले जंगल की रोमांचक कहानी कांतारा को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिलहाल अब शनिवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

Kantara Box Office Collection in all languages Rishabh Shetty film crosses 100 crore mark worldwide
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में इतना रहा कांतारा का कलेक्शन
फिल्म कांतारा के हिंदी संस्करण ने 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और 1300 स्क्रीन की कम संख्या के बावजूद 'कांतारा' की पहले दिन की शुरुआत ही अच्छी रही। रिपोर्ट कहती है कि फिल्म ने हिंदी में शुक्रवार को तकरीबन 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि शनिवार को एडवांस बुकिंग में ही इसके 20 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने बढ़त बनाते हुए लगभग 2.25 करोड़ का कारोबार किया है।

Kantara Box Office Collection in all languages Rishabh Shetty film crosses 100 crore mark worldwide
कांतारा - फोटो : Social media

कांतारा का अन्य भाषाओं में कलेक्शन
होम्बले प्रोडक्शन द्वारा निर्मित कांतारा को महज 16 करोड़ की लागत में तैयार किया गया है। यह फिल्म हर भाषा में शानदार कमाई कर रही है। शनिवार को आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने तकरीबन 13 करोड़ का कारोबार किया है और अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 91.14 करोड़ तक पहुंच गया है। उम्मीद है की रविवार की इसके कलेक्शन में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Box Office Collection in all languages Rishabh Shetty film crosses 100 crore mark worldwide
कांतारा - फोटो : social media

वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार
कांतारा की कहानी और इसके दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कांतारा लगातार ट्रेंड कर रही है। लिमिटेड रिलीज के बावजूद इसका शानदार कलेक्शन जारी है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्ड वाइड भी धुआंधार बिजनेस कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 'कांतारा' वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

विज्ञापन
Kantara Box Office Collection in all languages Rishabh Shetty film crosses 100 crore mark worldwide
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है कांतारा की कहानी
'कांतारा' की कहानी पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित है। जिसके दृश्य किसी को भी रोमांचित कर देने के लिए काफी हैं। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है कि एक राजा ने देवता माने जाने वाले एक पत्थर के बदले अपनी कुछ जमीन गांवों वालों को दे दी थी लेकिन अब राजा के वंशज उसे वापस लेना चाहते हैं। वहीं देवता ने राजा से कहा था कि अगर वह जमीन देने की शर्त से वापस पीछे हटा तो अनर्थ का सामना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ एक फॉरेस्ट ऑफिसर की कहानी है, जो जंगल को संरक्षित करना चाहता है। यह फिल्म दर्शकों को रोमांच से भर देने का वादा करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed