फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kantara: मुश्किल में पड़े 'कांतारा' के मेकर्स, कोर्ट ने 'वराह रूपम' गाने का इस्तेमाल न करने का दिया आदेश

Sat, 29 Oct 2022 01:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
Kantara song plagiarism row Kerala Court says Varaha Roopam without the permission of Thaikkudam Bridge
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'कांतारा' के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केरल के कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को 'वराह रूपम' गाने का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है। बता दें कि हाल ही में केरल के लोकप्रिय बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज ने 'कांतारा' के मेकर्स पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया था। उनका कहना था कि 'कांतारा' का गाना 'वराह रूपम' उनके गीत 'नवरसम' की एक प्रति है और वह फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं अब बैंड ने सोशल मीडिया के जरिए अदालत के फैसले का अपडेट साझा किया है।

Kantara song plagiarism row Kerala Court says Varaha Roopam without the permission of Thaikkudam Bridge
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज ने पोस्ट साझा की है। जिसमें लिखा है, "प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश, कोझीकोड ने निर्माता, निर्देशक, संगीत संगीतकार, अमेजन, यूट्यूब, स्पॉटिफ, विंक म्यूजिक, जियोसावन और अन्य को थैक्कूड़ाम ब्रिज की अनुमति के बिना फिल्म 'कंतारा' का 'वराह रूपम' गाने इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है। बता देंकि थैक्कूड़ाम ब्रिज की ओर से यह मामला म्यूजिक अटॉर्नी सतीश मूर्ति, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा दायर किया गया था।"

यह भी पढ़ें: मुझे दिक्कत नहीं यदि आपका बिना शादी के बच्चा हो...जया बच्चन ने अपनी नातिन से कही बड़ी बात

Kantara song plagiarism row Kerala Court says Varaha Roopam without the permission of Thaikkudam Bridge
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज ने यह पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "सभी के निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद। #नवरसम #थैक्कूड़ामब्रिज #बीदब्रिज।" पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक प्रशंसक ने लिखा, "एक ऐतिहासिक मिसाल!" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कभी भी किसी का सामान चोरी न करें। एक अन्य ने कमेंट किया, "मोर पावर टू यू !!"

यह भी पढ़ें:  खेसारी के छठ गीत 'पटना के घाट पे' ने मचाया धमाल, भक्ति के रंग में रंगे दिखे अभिनेता

View this post on Instagram

A post shared by Thaikkudam Bridge (@thaikkudambridge)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara song plagiarism row Kerala Court says Varaha Roopam without the permission of Thaikkudam Bridge
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, थैक्कूड़ाम ब्रिज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "हम चाहते हैं कि हमारे श्रोताओं को पता चले कि थैक्कूड़ाम ब्रिज किसी भी तरह से "कांतारा" से संबद्ध नहीं है। हमारे आईपी नवररम और वराह रूपम के ऑडियो के बीच कई समानताएं हैं। यानी कांतारा के निर्माताओं ने कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया है। हमारे दृष्टिकोण से "प्रेरित" और "साहित्यिक चोरी" में अंतर होता है। कांतारा का गाना हमारे गीत से प्रेरित नहीं बल्कि उसकी कॉपी है।"

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक हाथ में स्लीव पहन कैमरे के सामने आईं उर्फी जावेद, ट्रोल्स से बोलीं- बर्दाश्त करना होगा

View this post on Instagram

A post shared by Thaikkudam Bridge (@thaikkudambridge)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed