{"_id":"5c148e53bdec2255622d0a89","slug":"kapil-sharma-and-ginni-chatrath-wedding-reception-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा की ने शादी के 2 दिन बाद दी शानदार रिसेप्शन पार्टी, गिन्नी की खूबसूरती देखते रह गए मेहमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा की ने शादी के 2 दिन बाद दी शानदार रिसेप्शन पार्टी, गिन्नी की खूबसूरती देखते रह गए मेहमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma
- फोटो : instagram
कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी कर ली। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद कपिल ने 13 दिसंबर को गिन्नी के साथ सिख रीति-रिवाज से आनंद कारज भी किया। अब कल यानी 14 दिसंबर को कपिल शर्मा ने रिसेप्शन पार्टी दी ।
Trending Videos
kapil sharma
- फोटो : instagram
रिसेप्शन में कपिल मरून कलर की शेरवानी पहने नजर आए । वहीं गिन्नी गोल्डन कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं । रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Kapil Sharma Universe (@kapilsharmauniverse) on
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma
- फोटो : instagram
कपिल की शादी और रिसेप्शन में टीवी जगत से भी कई सितारे पहुंचे थे । रिसेप्शन पर गिन्नी और कपिल ने केक भी काटा । खबरों की मानें तो कपिल एक रिसेप्शन पार्टी मुंबई में भी देंगे । इसमें बॉलीवुड की हस्तियां शामिल होंगी ।
View this post on Instagram
A post shared by Babbu Maan Fans (@babbumaan.insta) on
kapil sharma
- फोटो : instagram
कपिल ने शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों को रिसेप्शन के लिए न्योता दिया है । शादी की पार्टियों से फ्री होने के बाद ही वो अपना नया शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' शुरू करेंगे । बता दें कि कपिल ने 12 दिसंबर को गिन्नी संग फेरे लिए थे ।
View this post on Instagram
A post shared by ਤੇਰਾ ਦੀਪ™ (@navquotes_) on
विज्ञापन
kapil sharma
- फोटो : instagram
इसके बाद 13 दिसंबर को आनंद कारज भी किया । इस पर परिवार के सदस्यों ने बताया, कपिल ने इच्छा व्यक्त की थी कि वह हिंदू रीति रिवाज के साथ-साथ सिख मर्यादा के तहत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन हजूरी में आनंद कारज करेंगे।
