फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेशनल टेलीविजन पर कपिल शर्मा ने PM मोदी से मांगी माफी, 2 साल पहले का ये ट्वीट बना वजह

Mon, 28 Jan 2019 10:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Jan 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Kapil sharma apologise PM narendra modi on show the kapil sharma show

हर वीकेंड कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के जरिए अपने फैंस के लिए कॉमेडी का डोज लेकर आते हैं। कपिल के कमबैक के साथ ही उनका अच्छा वक्त भी शुरू हो गया है। लेकिन कपिल का विवादों से पुराना नाता रहा है और कई बार ये विवाद उन्हें माफी मांगने पर भी मजबूर कर देते हैं।

Kapil sharma apologise PM narendra modi on show the kapil sharma show
जीहां बीती रात ऑन एयर हुए एपिसोड में कपिल शर्मा प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगते नजर आए। दरअसल इस बार शो में बतौर गेस्ट अनिल कपूर, सोनम कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव पहुंचे। शो में कपिल ने राजकुमार राव से पूछा आपने पीएम मोदी से मुलाकात की, क्या मेरे बारे में कोई बात हुई।
 
Kapil sharma apologise PM narendra modi on show the kapil sharma show
- फोटो : SONY TV

इस पर राजकुमार राव ने कहा- जब मैं पीएम मोदी जी से मिला तो वो आपके बारे में नाराज हो रहे थे। सुना है कोई ट्वीट कर दिया था आपने। राजकुमार राव का जवाब सुनते ही कपिल शर्मा ने पीएम से नेशनल टेलीविजन पर माफी मांगी। इतना ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल की चुटकी लेते हुए ये तक कहा कि रात में 12 बजे ट्वीट करने का यही नतीजा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil sharma apologise PM narendra modi on show the kapil sharma show
kapil sharma
आपको बता दें कपिल ने साल 2016 में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट कर कहा था कि वह हर साल सरकार को 15 करोड़ रुपये का टैक्स देते हैं फिर भी मुंबई में अपने ऑफिस के लिए उन्हें बीएमसी को 5 लाख रुपये की घूस देनी पड़ेगी। ये हैं आपके अच्छे दिन?


 
विज्ञापन
Kapil sharma apologise PM narendra modi on show the kapil sharma show
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले कपिल शर्मा की भी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी। पीएम मोदी जब मुंबई में सिनेमा संग्रहालय का उद्घाटन करने आए थे तब कपिल के साथ साथ कई फिल्म स्टार्स ने उनसे मुलाकात कर फोटो ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed