{"_id":"5d95a6298ebc3e015d44cd4d","slug":"kapil-sharma-ask-to-priyanka-chopra-if-nick-jonas-touches-her-mother-feet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सास के पैर छूते हैं निक या किस करते हैं', कपिल शर्मा के इस सवाल पर प्रियंका का मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सास के पैर छूते हैं निक या किस करते हैं', कपिल शर्मा के इस सवाल पर प्रियंका का मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है । हाल ही में प्रियंका कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं । यहां कपिल ने प्रियंका के साथ जमकर मस्ती की। कपिल के मजेदार सवाल सुनकर दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए ।
2 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar
- फोटो : social media
दरअसल, कपिल ने प्रियंका से निक को लेकर सवाल पूछे । कपिल कहते हैं, 'हर दामाद की तरह निक भी आपकी मां यानी अपनी सास के पैर छूते हैं या किस करते हैं ।' इस पर सभी जोर से हंस पड़ते हैं । फिर प्रियंका जवाब में कहती हैं, 'दोनों के बीच में । बेचारा गले लगाता है मम्मी को ।'
3 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ऑडियंस में बैठ कपिल का शो एंजॉय कर रही थीं । मधु चोपड़ा भी प्रियंका के जवाब से सहमत होती हैं और हंसने लगती हैं । बता दें कि इस फिल्म का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और शोनाली बोस सहित कई कलाकार भी पहुंचे थे।
'द स्काई इज पिंक' देखने के बाद प्रीमियर में मौजूद सभी लोगों ने इस फिल्म की तारीफ की। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलते देख प्रियंका एक सहयोगी कलाकार से गले मिलने के बाद रोने लगीं थीं । टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने बताया कि पहली बार वो किसी हिंदी फिल्म के लिए बतौर प्रोड्यूसर भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के बारे में प्रियंका ने कहा था कि उनको इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। वो इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के सामने लाना चाहती थीं। ऐसे में इस फिल्म को ही उन्होंने अपने बॉलीवुड कमबैक के लिए चुना। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।