सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोहा ही नहीं इन 5 भाई-बहनों को भी फिल्मों में मिली नाकामयाबी, कुछ तो हो चुके हैं गुमनाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 04 Oct 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Soha Ali Khan birthday special these are bollywood flop brothers and sisters
bollywood flop brothers and sisters - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान का जन्मदिन 4 अक्टूबर को होता है। सोहा अभिनेता सैफ अली खान का छोटी बहन हैं। एक कलाकार के तौर पर सैफ अली खान जहां हिंदी सिनेमा के जाना-माना चेहरा हैं वहीं सोहा अली खान की पहचान केवल सैफ की बहन के तौर पर होती हैं। सोहा अली खान ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं, लेकिन उन्हें कुछ खास कामयाबी नहीं मिल सकी। अब वह लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वहीं केवल सोहा अली खान ही बॉलीवुड के ऐसी बहन नहीं हैं जो बॉलीवुड में नाकामयाब रही हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं जिनके भाई या फिर बहन फिल्मों में खास कामयाबी हासिल नहीं सके। एक नजर बॉलीवुड के ऐसे भाई-बहन पर। 

Trending Videos
Soha Ali Khan birthday special these are bollywood flop brothers and sisters
Shilpa and Shamita - फोटो : file photo

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
स्लिम फिट फिगर के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर हमेशा सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान खान तक के साथ एक से एक हिट फिल्म दी हैं। यहां तक कि सबसे ज्यादा हिट फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ दी है। वहीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Soha Ali Khan birthday special these are bollywood flop brothers and sisters
Aamir and Faisal - फोटो : file photo

आमिर खान और फैजल खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान जो भी करते हैं वो परफेक्ट करने में यकीन करते हैं। यह बात उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर नजर आती है। आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था जिसने उन्हें देखते ही देखते बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। वहीं उनके भाई फैजल खान फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाए। फैजल भी लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। 

Soha Ali Khan birthday special these are bollywood flop brothers and sisters
sonam kapoor - फोटो : file photo

सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर
ये दोनों अभिनेता अनिल कपूर के बच्चे हैं। सोनम कपूर जहां लगातार फिल्मों में नजर आती रहती हैं वहीं उनके भाई हर्षवर्धन कपूर अभी तक दो ही फिल्मों में दिखाई दिए हैं। हर्षवर्धन ने साल 2016 में फिल्म मिर्जया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2018 में फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो में नजर आए, लेकिन हर्षवर्धन की ये दोनों की फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। 

विज्ञापन
Soha Ali Khan birthday special these are bollywood flop brothers and sisters
Twinkle Khanna Rinke Khanna, - फोटो : file photo

ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना 
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती के लोग आज भी दिवाने हैं। ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना की तो लोग उन्हें अभी तक पहचानते नहीं है। रिंकी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। जिनमें गोविंदा के साथ फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' भी शामिल है। फिलहाल रिंकी लाइमलाइट से दूर हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed