{"_id":"5d82f4558ebc3e0172326775","slug":"kapil-sharma-asked-a-question-to-kumar-vishwas-on-aap-he-replied-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा ने AAP छोड़ने को लेकर ली कुमार विश्वास की चुटकी, मिला मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा ने AAP छोड़ने को लेकर ली कुमार विश्वास की चुटकी, मिला मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kumar vishwas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'द कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के अलावा खेल और राजनीति जगत की हस्तियां भी आती हैं । आने वाले शो में कवि कुमार विश्वास, पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी पहुंचेंगे । जिनके साथ मिलकर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) दर्शकों को खूब हंसाएंगे । हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है । इसमें कपिल ने कुमार विश्वास की चुटकी लेते हुए एक मजेदार सवाल पूछ लिया ।
2 of 5
kapil sharma show
- फोटो : social media
दरअसल, कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है । इसी को लेकर कपिल पूछते हैं, 'आप जब पिछली बार आए थे तो आप 'आप' थे लेकिन अब 'आप' हम कैसे हो गए, मेरा कहने का मतलब है कि सर राजनीति रास नहीं आई आपको ।' कुमार विश्वास भी हाजिर जवाब हैं । वो भी कपिल कपिल के सवाल का मजेदार तरीके से जवाब देते हैं ।
कुमार विश्वास कहते हैं, 'ऐसा नहीं है, ये केवल हॉलीवुड की फिल्मों में होता है कि 'झाडू' लगाकर आदमी उड़ता है ।' कुमार विश्वास का जवाब सुनकर दर्शक हंसी से लोटपोट हो जाते हैं । शो का ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' हर बार अपने कंटेंट और स्टोरी से धमाल मचाता है ।
Sunil Grover with kapil sharma
- फोटो : social media
हाल ही में खबर आई थी कि सुनील ग्रोवर फिर से इस शो में वापसी कर सकते हैं । दरअसल, सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया था । इसमें लिखा था- सब कुछ आने वाला है। कुछ भी नहीं रहने वाला है। तो बस आभार। यही कुंजी है, और हां खूब हंसो और बाकी मेरे हस्बैंड मुझको... । इसी के बाद से फैंस को लगा था कि सुनील शो में वापसी करेंगे ।
विज्ञापन
5 of 5
sunil grover
- फोटो : social media
बाद में इस अफवाह पर सुनील का बयान भी आया । उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों इस तरह के कयास लगा रहे हैं क्योंकि मेरे ट्वीट ने ऐसा कुछ भी संकेत नहीं दिया था। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हां, फैंस ने जरूर मेरे ट्वीट पर ऐसी कुछ बात कही थी। लेकिन आप कयासों पर खबर नहीं बना सकते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।