फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह, नंदिता दास ने OTT प्लेटफॉर्म पर कसा तंज

Wed, 12 Jul 2023 11:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 12 Jul 2023 11:27 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma film zwigato gets place in oscars library know reaction of nandita das
ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो बीते 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसकी कहानी की सराहना जरूर हुई थी। ऑडियंस और क्रिटिक्स से तारीफें पाने के बाद अब ज्विगाटो को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के खास कलेक्शन की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है। जैसे ही ज्विगाटो को ऑस्कर में खास जगह मिली, वैसे ही फिल्म की डायरेक्टर और को-राइटर नंदिता दास ने तंज कस दिया है।

kapil sharma film zwigato gets place in oscars library know reaction of nandita das
ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में जगह मिलने पर नंदिता दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। नंदिता ने लिखा- 'मैं सबसे ज्यादा सरप्राइज और खुश थी जब अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंस (द ऑस्कर) से ई-मेल आया कि वह ज्विगाटो की स्क्रिप्ट को अपने परमानेंट कोर-कलेक्शन में जगह दे रहे हैं। यह एक खुशनुमा रिमाइंडर है कि फिल्म जरुरी थी और हमें खुशी है कि हमने बनाई।

इसे भी पढ़ें- Ridhi Dogra: जवान प्रीव्यू में नजर नहीं आने पर ट्रोल हुईं रिद्धि डोगरा, अब एक्ट्रेस ने पोस्ट कर किया पलटवार

kapil sharma film zwigato gets place in oscars library know reaction of nandita das
ज्विगाटो - फोटो : social media

नंदिता ने कहा, 'मैं मानती हूं कि जब कहानियां असली होती हैं और कॉनटेक्सट से जुड़ी होती हैं तब वह कल्चर और बॉर्ड्स को तोड़कर वर्ल्ड सिनेमा का हिस्सा बन जाती हैं। मैं शुक्रगुजार हूं कि यह स्टूडेंट्स, फिल्ममेकर्स और राइट्स के लिए लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेगी...' नंदिता दास आगे लिखती हैं- 'उम्मीद है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आप यह पढ़ रहे होंगे! और मुझे लगता है कि अब ऑडियंस को ज्विगाटो देखने का मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma film zwigato gets place in oscars library know reaction of nandita das
नंदिता दास - फोटो : सोशल मीडिया

नंदिता ने लिखा, 'थैंक्यू लाइब्रेरी ऑफ द अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस इस सम्मान के लिए!' बता दें फिल्म ज्विगाटो का निर्देशन और समीर पाटिल के साथ फिल्म का लेखन भी नंदिता दास ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। ज्विगाटो के सिनेमाघरों में रिलीज होकर कई महीने बीत गए हैं, लेकिन फिल्म अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं की गई है।

विज्ञापन
kapil sharma film zwigato gets place in oscars library know reaction of nandita das
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : इंस्टाग्राम

ज्विगाटो की कहानी की बात करें तो यह कहानी झारखंड के धनबाद के रहने वाले एक परिवार की कहानी है, जो कि रोजी-रोटी की तलाश में भुवनेश्वर चला आता है। वहां मानस नाम का शख्स अपने परिवार के लिए किसी तरह गुजर बसर कर रहा होता है, लेकिन कोरोना के कारण फैक्ट्री बंद हो जाती है। फिर बाद में वह अपने परिवार को पालने के लिए फूड डिलीवरी बॉय का काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed