{"_id":"5c28ac70bdec222be4546dd2","slug":"kapil-sharma-ignores-ranveer-singh-in-his-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका की शादी से निराश दिखे कपिल, शो में रणवीर से बोले-5 बार तो न करते बेइज्जती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका की शादी से निराश दिखे कपिल, शो में रणवीर से बोले-5 बार तो न करते बेइज्जती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 30 Dec 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काफी समय से छोटे पर्दे से दूर रहे एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के साल के अंत में शो में आते ही धमाका मचा दिया। शो के पहले सेशन में तो कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते दिखे, वहीं दूसरे सेशन में बेहद निराश नजर आए। दरअसल, वो दीपिका से शादी के बाद शो में सिंबा की प्रमोशन को आए रणवीर सिंह से थे। इसी दौरान उन्होंने नाराजगी का खुलासा भी किया।
2 of 5
कपिल शर्मा ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मैं एक साल टीवी से दूर रहा तो सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि आप अपनी हर रिसेप्शन में लोगों से कह रहे हैं कि कपिल देख, मैं तेरी दीपू को ले गया। कपिल बोले-एक बार तो ठीक है, पर 5-5 बार कौन करता है, कपिल के इतना बोलते ही रणवीर, नवजोत सिद्धू समेत सभी हंस पड़ते हैं। कपिल की नाराजगी शांत नहीं होती।
3 of 5
कपिल आगे बोले-ठीक हैं, अब मैने भी शादी कर ली। अब गुस्सा थूक देता हूं, वरना लोग मुझसे नाराज हो जाएंगे मुश्किल से एक साल बाद फिर से दुकान खुली है। शो के दौरान कपिल शर्मा के अलावा चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुमोना चक्रवती ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। शो में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनिवार को प्रसारित हुए 'द कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड में कपिल शर्मा काफी हौसला के साथ नजर आए। कृष्णा अभिषेक पर्दे पर थोड़ी देर के लिए दिखाई दिए, लेकिन वह जितनी देर तक रहे उतनी देर तक दर्शकों को खूब हंसाया। एक साल बाद पर्दे पर दिखने के बाद भी कपिल शर्मा के अंदाज और शो में खास बदलाव नहीं आया। बस कुछ पुराने चेहरों की जगह नए चेहरे देखने को मिले।
विज्ञापन
5 of 5
'द कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी बतौर गेस्ट के तौर पर नजर आए। यह दोनों अपनी फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन के लिए आए हुए थे। सभी ने मिलकर कपिल के शो में काफी मस्ती की। कुल मिलाकर देखा जाए तो कपिल एक बार फिर से अपने पुरानी रंग में पर्दे पर वापस लौटे हैं। देखना होगा कि कपिल शर्मा का शो कैसा रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।