फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma Controversy: बड़बोलापन कपिल को पहले भी पड़ा भारी, जानिए कब-कब लोगों ने इनकी नजर उतारी

Mon, 16 Dec 2024 11:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 16 Dec 2024 11:08 PM IST
सार

कपिल शर्मा अकसर ही विवादों में घिर जाते हैं। हाल ही में वह निर्देशक एटली पर किए गए अपने एक जोक के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इससे पहले भी वह अपने मजाक, जोक्स के कारण ट्रोल हुए, मुश्किलों में घिर गए हैं। 

विज्ञापन
Kapil Sharma Jokes Controversy Before Director Atlee Sparked Outrage In Social Media
कॉमेडियन कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में हाल ही में डायरेक्टर एटली मेहमान बनकर आए थे। कपिल ने उन पर एक जोक किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसके कारण कपिल काफी ट्रोल हो रहे हैं। कपिल ने एटली को कहा कि वह बहुत बड़े डायरेक्टर बन गए हैं, जब वह कहीं जाते हैं तो तो क्या लोग पूछते हैं कि एटली कहां हैं? इस मजाक को एटली समझ चुके थे, उन्होंने बहुत ही विनम्रता से कपिल को जवाब दिया। लेकिन बाद में सोशल मीडिया यूजर्स ने कपिल को एटली वाले जोक पर खूब ट्रोल किया। वैसे पहले भी कपिल इसी तरह के बॉडी शेमिंग वाले जोक्स कर चुके हैं। जानिए, कपिल के ऐसे ही जोक्स और उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी के बारे में। 

Kapil Sharma Jokes Controversy Before Director Atlee Sparked Outrage In Social Media
कीकू शारदा-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

किकू शारदा को करते हैं बॉडी शेमिंग
निर्देशक एटली के रंग-रूप पर कपिल शर्मा ने जोक किया है। जबकि वह लंबे समय से अपने ही शो के कॉमेडियन किकू शारदा को बॉडी शेम करते हैं। अकसर ही उनके मोटापे पर मजाक करते हैं। एक बार किकू किसी महिला का किरदार कपिल के कॉमेडी शो में निभा रहे थे, उस वक्त कपिल ने किकू को बिना गर्दन वाली महिला कहा था।

 

Kapil Sharma Jokes Controversy Before Director Atlee Sparked Outrage In Social Media
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti

सुमोना चक्रवर्ती के होंठों का उड़ाया मजाक 
कपिल के शो में पहले एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती भी नजर आती थीं, कपिल उनके हाेंठों का लगातार मजाक अपने शो में बनाते थे। इस बारे में एक पॉडकास्ट में सुमोना ने बताया था कि जब उनके होंठों पर जोक्स किए जाते थे तो उन्हें काफी बुरा लगता था। दरअसल, सुमोना के होंठ काफी बड़े हैं, ऐसे में कपिल तरह-तरह के जोक्स सुमोना के होंठों पर करते थे।

The Great Indian Kapil Show: शो में कपिल शर्मा ने उड़ाया एटली का मजाक, कॉमेडियन पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Jokes Controversy Before Director Atlee Sparked Outrage In Social Media
सौरव गुर्जर-कपिल शर्मा कंट्रोवर्सी - फोटो : इंस्टाग्राम

सौरव गुर्जर कंट्रोवर्सी 
एक्टर और रेसलर सौरव गुर्जर भी एक बार कपिल शर्मा के शो पर आए। सौरव गुर्जर की कुछ सोशल मीडिया फोटो दिखाकर और उन पर लिखे कमेंट पढ़कर, कपिल ने उनका मजाक बनाया था। सौरव गुर्जर की एक फोटो में वह रणबीर कपूर के साथ खड़े थे। ऐसे में कपिल ने जो कमेंट पढ़ा, वो इस तरह था- ‘लगता है रणबीर ने नई गाड़ी ली है, बीएम बबलू।’ यह मजाक कपिल ने सौरव गुर्जर को लेकर किया था। बाद में सौरव ने कहा कि जो कमेंट कपिल ने पढ़े थे, वह उनके सोशल मीडिया पेज पर थे ही नहीं। इस तरह से सौरव ने खुलासा किया कि कपिल फेक कमेंट अपने शो पर पढ़ते हैं।

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने कसा कपिल शर्मा पर तंज, कॉमेडी शो को बताया अश्लील 

 

विज्ञापन
Kapil Sharma Jokes Controversy Before Director Atlee Sparked Outrage In Social Media
कॉमेडियन कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

वूमेन कमिशन ने लिया एक्शन 
एक बार कपिल ने अपने कॉमेडी शो पर प्रेग्नेंट महिलाओं पर एक मजाक किया, जो उन्हें काफी भारी पड़ गया। कपिल ने कहा था कि सड़क के गड्ढों में चलने के कारण एक गरीब महिला, बच्चे की डिलीवरी कर सकती है। इस मजाक को लेकर एक एनजीओ ने कपिल शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर महाराष्ट्र स्टेट वूमेन कमिशन ने गौर किया। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed