फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: करवा चौथ पर बेहोश हुई कपिल शर्मा की पत्नी! कॉमेडियन की हुई बुरी हालत

Fri, 14 Oct 2022 03:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma onscreen wife Sumona Chakravarti faint in karwa chauth pooja video watch here
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

13 अक्टूबर के देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सेलिब्रिटीज ने भी इस फेस्टिवल को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया, हालांकि कपिल शर्मा के लिए दो-दो महिलाओं ने व्रत रखा। एक तरफ उनकी पत्नी थी, तो दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड। बस फिर क्या था, पूजा के समय कॉमेडियन दोनों के बीच बुरे फंसे नजर आए और इसी झगड़े के बीच बेहोश हुई कपिल की पत्नी।


 

Love Story: पहले किया मोहब्बत का सफर, फिर छू ली तलाक की दहलीज, पढ़ें धनुष-ऐश्वर्या के रिश्ते के उतार-चढ़ाव

kapil sharma onscreen wife Sumona Chakravarti faint in karwa chauth pooja video watch here
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आप किसी कन्फ्यूजन में हो उससे पहले बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' को लेकर चर्चा में हैं और इस बार का एपिसोड करवा चौथ स्पेशल होने वाला है। ऐसे में कपिल शर्मा की पत्नी और उनकी गर्लफ्रेंड दोनों ही कप्पू के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और चांद देखने के समय कपिल शर्मा दोनों के बीच फंस गए।

Uunchai: चार दशक बाद सारिका ने की राजश्री प्रोडक्शन संग वापसी, 'ऊंचाई' के इस किरदार में आएंगी नजर

kapil sharma onscreen wife Sumona Chakravarti faint in karwa chauth pooja video watch here
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी की तरफ से साझा किए प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक तरफ कपिल की पत्नी बिंदू है तो दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड गजल। दोनों छलनी में दीपक रखकर कपिल शर्मा का दीदार कर रही होती हैं कि इसी बीच कपलि की पत्नी बनीं सुमोना चक्रवर्ती बेहोश हो जाती हैं। प्रोमो देखकर ही  पता चल रहा है कि कपिल शर्मा के इस करवा चौथ स्पेशल एपिसोड में जमकर धमाल होने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma onscreen wife Sumona Chakravarti faint in karwa chauth pooja video watch here
कॉमेडी नाइट विद कपिल - फोटो : insta

बता दें कि इस बार कपिल शर्मा शो में जहां कई पुराने कॉमेडियन ने कदम पीछे खींच लिए हैं, तो वहीं कई नए लोगों की एंट्री भी हुई है। कप्पू की पत्नी के कैरेक्टर में सुमोना चक्रवर्ती को तो आप सबने कॉमेडी नाइट में कई बार देखा होगा लेकिन सृष्टि रोड़े कपिल की गर्लफ्रेंड बनकर लोगों को हंसाने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही हैं।
 

Urfi Javed: उर्फी जावेद के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे पारस कलनावत, एक्ट्रेस का रिएक्शन कर देगा हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed