फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: चांद का दीदार कर पूरा हुआ करवा चौथ का व्रत, 14 तस्वीरों में देखें सितारों ने कैसे मनाया पर्व

Fri, 14 Oct 2022 03:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 14 Oct 2022 03:22 PM IST
सार

आज पूरे देश में करवा चौथ का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड के सितारों ने भी करवा चौथ धूमधाम से मनाया और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। तो चलिए देखते हैं तस्वीरों में आपके पसंदीदा सितारों का जश्न...

विज्ञापन
Bollywood star Karwa Chauth 2022 varun dhawan shilpa Shetty raveena tandon katrina kaif alia bhatt neha kakkar
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश में कोई भी त्योहार हो उसे आम और खास सभी लोग बढ़-चढ़कर मनाते हैं। आज सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा, जिसे बी टाउन के सितारों ने भी बड़े ही धूमधाम से मनाया। सितारों में करवा चौथ का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। किसी का शादी के बाद पहला करवा चौथ था, तो किसी ने सबके साथ मिलकर पूजन किया। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं आपके पसंदीदा सितारों ने इस साल करवा चौथ कैसे मनाया... 

Bollywood star Karwa Chauth 2022 varun dhawan shilpa Shetty raveena tandon katrina kaif alia bhatt neha kakkar
गीता बसरा - फोटो : सोशल मीडिया

शूटिंग में व्यस्त हैं गीता बसरा

अपनी फिल्म 'नोटरी' की शूटिंग के चलते अभिनेत्री गीता बसरा ने इस साल घर से दूर करवा चौथ मनाया। वह इस समय फिल्म के शेड्यूल के लिए भोपाल में हैं और पति हरभजन सिंह डैडी ड्यूटी पर मुंबई में हैं। जानकारी के अनुसार कपल ने वीडियो कॉल के जरिए करवा चौथ मनाया और गीता ने शूटिंग के दौरान भी अपना व्रत रखा था। दिलचस्प बात यह है कि गीता एक शादी के सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं और उन्होंने दुल्हन के कपड़े पहने थे।

Bollywood star Karwa Chauth 2022 varun dhawan shilpa Shetty raveena tandon katrina kaif alia bhatt neha kakkar
कटरीना कैफ-विक्की कौशल। - फोटो : Amar Ujala

कटरीना कैफ का पहला करवा चौथ
कटरीना कैफ का यह पहला करवा चौथ है। अभिनेत्री ने पति विक्की कौशल के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने सास और ससुर के साथ भी नजर आ रही हैं। कटरीना ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है, तो विक्की क्रीम कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में कटरीना अपना पूजा की थाली के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood star Karwa Chauth 2022 varun dhawan shilpa Shetty raveena tandon katrina kaif alia bhatt neha kakkar
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

सुनीता कपूर के घर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर उनकी पत्नी सुनीता कपूर धूमधाम से करवा चौथ मनाती हैं, जिसमें बी टाउन के सितारे भी पहुंचते हैं। इस मौक पर सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, महीप कपूर समेत कई सितारे पहुंचे थे। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सुनीता कपूर के घर पूजा करने के दौरान का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक रील भी शेयर की है, जिसमें वह लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन
Bollywood star Karwa Chauth 2022 varun dhawan shilpa Shetty raveena tandon katrina kaif alia bhatt neha kakkar
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

पति के साथ क्यूट पोज देती दिखीं नेहा कक्कड़ 
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी करवा चौथ के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं और अपने पति रोहनप्रीत के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में नेहा लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, नेहा ने रोहनप्रीत को अपना चांद भी बताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed