अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। उम्र के इस पड़ाव पर भी बिग बी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गुडबाय रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई है। अब एक बार फिर बिग बी राजश्री की फिल्म ऊंचाई से सिल्वर स्क्रीन पर वापस आ रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसको लेकर प्रमोशन भी शुरू हो गया है। हाल ही में इस फिल्म से दिग्गज अभिनेत्री सारिका का फर्स्ट लुक साझा किया गया है।
Uunchai: चार दशक बाद सारिका ने की राजश्री प्रोडक्शन संग वापसी, 'ऊंचाई' के इस किरदार में आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को फिल्म ऊंचाई की टीम ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सारिका का फिल्म से पहला लुक साझा किया है। बता दें कि राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले सारिका की करीब चार दशक बाद वापसी हुई है। पोस्टर में सारिका के दो लुक्स नजर आ रहे हैं। पहले लुक में तो वह सिर से शॉल ओढकर कहीं देखती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे लुक में वह पीठ पर बैगपैक टांगे कहीं जाती नजर आ रही हैं। पोस्टर पर टैगलाइन लिखी है- मुक्ति ही उसकी एकमात्र प्रेरणा थी।
Aye Zindagi Tax Free: राजस्थान में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘ऐ जिंदगी’, निर्माता ने सरकार को कहा- धन्यवाद
ऊंचाई में सारिका के किरदार का नाम माला त्रिवेदी है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। ये फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि राजश्री के बैनर तले ये सारिका की दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म गीत गाता चल थी, इस फिल्म में सारिका के सचिन पिलगांवकर के साथ मुख्य भूमिका में हैं।
KBC 14: करवा चौथ के दिन मिस हो गया केबीसी का एपिसोड! यहां देखिए इस दिन पूछे गए सवालों के जवाब
बता दें कि इससे पहले ऊंचाई से बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। राजश्री बैनर की यह 60वीं फिल्म है। इसकी कहानी भी सूरज ने खुद लिखी है। स्टार कास्ट में अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, बमन ईरानी नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा शामिल हैं। वहीं, डैनी डेंग्जोंग्पा और नफीसा अली सोढी अहम किरदारों में दिखेंगे।