फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: पहले किया मोहब्बत का सफर, फिर छू ली तलाक की दहलीज, पढ़ें धनुष-ऐश्वर्या के रिश्ते के उतार-चढ़ाव

Fri, 14 Oct 2022 02:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 14 Oct 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
dhanush and aishwarya rajinikanth love story from first meeting divorce to second chance
ऐश्वर्या-धनुष - फोटो : अमर उजाला

जिंदगी में अगर प्यार है तो तकरार भी है... लेकिन कभी-कभी यही तकरार इतनी गहरी रार में बदल जाती है कि रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। अमर उजाला की सीरीज 'इश्क-विश्क' में आज की प्रेम कहानी कुछ ऐसी ही है। इसमें मोहब्बत है तो इश्क की नजाकत और नफासत भी है। कहानी एक आम लड़के की है, जो एक सुपरस्टार की बेटी पर दिल हार बैठता है, लेकिन एक दिन तलाक भी दे देता है। यह कहानी है धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की, जो इश्क के तूफान पर सवार होकर सात फेरों के बंधन में बंधी और तलाक की दहलीज छूकर वापस लौट आई। यकीन मानिए, यह कहानी पूरी फिल्मी है... 

dhanush and aishwarya rajinikanth love story from first meeting divorce to second chance
ऐश्वर्या-धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी साल 2003 से शुरू होती है। बैक-टू-बैक दो हिट फिल्में दे चुके धनुष अपनी तीसरी फिल्म के पहले शो के दौरान बेहद घबराए हुए थे। फिल्म देखने आए सभी स्टार्स के रिव्यू सुन रहे थे। अचानक उनकी नजरें सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से टकराती हैं और दोनों पहली नजर की मोहब्बत में गिरफ्तार हो जाते हैं। परिवार-दोस्तों की मौजूदगी में दोनों भले ही एक-दूसरे से बात नहीं कर पाते, लेकिन आंखों-आंखों में इजहार-ए-मोहब्बत कर देते हैं। 

dhanush and aishwarya rajinikanth love story from first meeting divorce to second chance
धनुष, ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

बात करने का मौका तलाश रहीं ऐश्वर्या ने पहल करते हुए धनुष को एक बुके भेजा। एक इंटरव्यू के दौरान धनुष ने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि ऐश्वर्या ने बुके भेजकर मुझे मेरी फिल्म 'काढाल कोंडे’ के लिए बधाई दी और संपर्क में रहने के लिए कहा। बस मैंने ऐश्वर्या की इस बात को बेहद गंभीरता से ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanush and aishwarya rajinikanth love story from first meeting divorce to second chance
धनुष और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। अभी दोनों के बीच का प्यार परवान चढ़ ही रहा था कि मीडिया को इसकी भनक पड़ गई और दोनों के अफेयर की खबरें छपने लगीं। ऐश्वर्या और धनुष दोनों अच्छे खानदान से थे। ऐसे में जब दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं, तब उनके परिवारों ने दोनों की शादी का एलान कर दिया। 

विज्ञापन
dhanush and aishwarya rajinikanth love story from first meeting divorce to second chance
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : Twitter

18 नवंबर 2004 को ऐश्वर्या-धनुष की शादी पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों से हुई। दोनों को आशीर्वाद देने अमिताभ बच्चन से लेकर हेमा मालिनी तक कई सितारे पहुंचे। रजनीकांत ने बड़ी धूमधाम से अपनी बेटी को विदा किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed