फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संघर्ष व सफलता: 'द कपिल शर्मा शो' में सबको हंसाने वाले कपिल हैं 282 करोड़ के मालिक, कभी दुपट्टे बेचे और पीसीओ पर किया था काम

Mon, 04 Oct 2021 07:55 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 04 Oct 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma's struggle life love life and wealth
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा की संघर्ष और सफलता की कहानी बेहद दिलचस्प है। कपिल शर्मा इस वक्त एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जो कि घर-घर पॉपुलर है। उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' टीवी की दुनिया का बेहद प्रसिद्ध शो है, जहां इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी आने को तरसती हैं। यह एक ऐसा शो है, जहां कपिल शर्मा अपने मेहमानों से उनकी गुजरी जिंदगी के किस्सों को भी हास्य में डुबोकर बाहर निकाल लाते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में अपने जमाने के मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर ने भी अपनी जिंदगी के गुजरे पन्नों को पलटा और दर्शकों को मजेदार किस्सा सुनाया। हालांकि, यह भी सच है कि कपिल शर्मा को इन ऊंचाइयों को छूने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा और एक जमाने में दुपट्टा तक बेचना पड़ा।



एक रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन कपिल शर्मा इस वक्त 282 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। वो अपने कॉमेडी शो से अच्छी-खासी कमाई करते हैं। एक शो के लिए कपिल शर्मा करीब 40 लाख रुपये से लेकर 90 लाख रुपये तक लेते हैं। टीवी के साथ ही वो फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं। एक ऐसा भी वक्त था जब कपिल शर्मा के पास अपनी बहन की सगाई करवाने तक के रुपये नहीं थे। आइए टीवी जगत के इस सफल कॉमेडियन के संघर्ष और सफलता की कहानी जानते हैं...

 

Kapil Sharma's struggle life love life and wealth
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

टेलीफोन बूथ पर किया काम
कपिल शर्मा ने किसी जमाने में जेब खर्चे के लिए टेलीफोन बूथ पर भी काम किया था। उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। कपिल शर्मा का कहना था कि जब वो दसवीं कक्षा में थे, उस वक्त जेब खर्चे के लिए उन्होंने टेलीफोन बूथ पर काम किया। 

Kapil Sharma's struggle life love life and wealth
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यवर्गीय परिवार से निकलकर इंडस्ट्री में अपना अलग तरह का मुकाम बनाने वाले कपिल शर्मा ने किसी जमाने में अपने घर को चलाने के लिए दुपट्टा तक बेचा था। एक वक्त ऐसा भी आया था, जब कपिल शर्मा अपने पिता की मौत से पूरी तरह से टूट चुके थे। अपने एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया था कि उनके पिता को कैंसर था। जब वो दर्द से कराहते थे, उनकी तकलीफ देखकर कपिल भगवान से प्रार्थना करते थे कि उन्हें अपने पास बुला लें। पिता की मौत होने पर वो पूरी तरह से टूट चुके थे। उन्होंने अपने पिता की जगह पुलिस की नौकरी करने से भी मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma's struggle life love life and wealth
भुज की टीम के साथ कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

कपिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पैसों की दिक्कत के कारण उनकी बहन की शादी टल गई थी। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीतने पर मिली धन राशि से उनकी बहन की शादी हुई। यह तो सभी जानते हैं कि ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के तीसरे सीजन को जीतने के बाद कपिल शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई कॉमेडी शोज जैसे कि छोटे मियां, झलक दिखा जा और कॉमेडी सर्कस का संचालन किया। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से उन्हें खासा पहचान मिली।
 

विज्ञापन
Kapil Sharma's struggle life love life and wealth
कंगना रणौत, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को भवनीत चतरथ उर्फ गिन्नी से शादी की। उनकी बेटी का नाम अनायरा और बेटे का नाम त्रिशान है। इस वक्त कपिल शर्मा टीवी पर अपना लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो लेकर आते हैं। उनकी कमाई का मुख्य सोर्स टीवी शो, एड और प्रोमेशन है। वो शानदार जीवनशैली जीते हैं और उनके पास अच्छा खासा कारों का कलेक्शन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed