{"_id":"5d4cea488ebc3e6d057482cb","slug":"kapil-sharma-share-photo-with-ginni-chatrath-from-canada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने वाली हैं कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी, कनाडा की सड़कों पर घूमते हुए शेयर की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां बनने वाली हैं कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी, कनाडा की सड़कों पर घूमते हुए शेयर की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं । इसी वजह से कपिल ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है । कपिल पत्नी गिन्नी के साथ कनाडा में बेबीमून मनाने पहुंचे हैं । कपिल बीच-बीच में कनाडा से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं । हाल ही में कपिल ने एक नई फोटो शेयर की है ।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
इसमें कपिल, गिन्नी के साथ कनाडा की सड़क पर टहलते दिख रहे हैं । कैप्शन में कपिल ने लिखा, 'तुम और मैं इस खूबसूरत संसार में' । ये कपल जुलाई में कनाडा गया था । कपिल ने इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था । जिसमें वो गिटार बजाते नजर आ रहे थे ।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
वीडियो के कैप्शन में कपिल ने लिखा था, 'ये भले ही सुर में ना हो लेकिन मुझे इसकी आवाज बहुत पसंद है ।' कनाडा से लौटने के बाद कपिल 'मिशन मंगल' की कास्ट के साथ अपना शो शूट करेंगे। खबरों की मानें तो गिन्नी दिसंबर में बच्चे को जन्म देंगी । कपिल ने गिन्नी से दिसंबर 2018 में शादी की थी ।
'द एंग्री बर्ड' के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन दिया था जहां टीवी और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं । कपिल शर्मा फिल्म द एंग्री बर्ड मूवी 2 के हिंदी वर्जन में 'रेड' के किरदार को आवाज देने वाले हैं। यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज होगी । फिल्म में आवाज देने को लेकर कपिल बहुत खुश हैं ।
वह कहते हैं, "हॉलीवुड में कलाकार पहले ही इन किरदारों के लिए आवाज दे देते हैं, उसी के बाद उनकी आवाजों के हिसाब से फिल्म का एनिमेशन किया जाता है। पर यहां हमें उसी एनिमेशन को देखकर आवाज देनी पड़ती है। शुरुआत में मुझे यह कठिन लगा, पर करने के बाद अब मैं बेहद खुश हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।