फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हीलचेयर पर बैठे कपिल शर्मा को देख फोटोग्राफर्स ने पूछा हालचाल, कॉमेडियन ने डांटते हुए किया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

Mon, 22 Feb 2021 07:52 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Feb 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Wheelchair bound Kapil Sharma hurls abuses at paparazzi, video goes viral
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' बंद होने के बाद पहली बार कॉमेडियन कपिल शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे हुए दिखाई दिए। उन्हें एक शख्स लेकर जा रहा था। सोशल मीडिया पर कपिल के व्हीलचेयर पर बैठने की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं। 



 
Wheelchair bound Kapil Sharma hurls abuses at paparazzi, video goes viral
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

वायरल हो रही तस्वीरों में कपिल शर्मा ब्लैक ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं और उन्हें शख्स लेकर जा रहा है। जिसने पीपीई किट पहनी हुई है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्या हुआ है और खुद कपिल ने भी नहीं बताया कि वह व्हीलचेयर पर क्यों हैं। लेकिन उनके फैंस कपिल को ऐसे देखकर निराश हो गए हैं और वो लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट करके उनका हाल पूछ रहे हैं।

Wheelchair bound Kapil Sharma hurls abuses at paparazzi, video goes viral
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा को इस हालत में देखकर फोटोग्राफर्स तस्वीरें लेने और उनका हाल जानने के लिए आगे आने लगे हैं। उस दौरान कपिल का मूड अच्छा नहीं था और वो फोटोग्राफर्स पर भड़क गए। कपिल सभी से कहते हैं, चलो यहां से निकलो सभी। इसके बाद जब फोटोग्राफर्स किनारे हो जाते हैं तो कपिल उन्हें उल्लू के पट्ठे कहते हैं। उनका ये वीडियो फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कपिल की इस बात को सुनकर कैमरा मैन कहते हैं, 'रिकॉर्ड हो गया सर थैंक्यू।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wheelchair bound Kapil Sharma hurls abuses at paparazzi, video goes viral
कपिल शर्मा - फोटो : Social media

बता दें कि कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया है। इस समय उनका शो टीवी पर टेलिकास्ट नहीं हो रहा है। हालांकि, कपिल ने फैन्स को शो बंद करने का कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी गिन्नी मां बनी हैं, इसलिए वह शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उनके घर किलकारी गूंजी है और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Wheelchair bound Kapil Sharma hurls abuses at paparazzi, video goes viral
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media

तो वहीं खबरें ये भी है कि 'द कपिल शर्मा शो' की वापसी जुलाई में होगी और इस बार शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 'द कपिल शर्मा शो' बिना दर्शकों के चल रहा था, लेकिन अब उसे कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया है। शो जुलाई में फिर से ऑन एयर होगा और इसमें ऑडियंस भी नजर आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed