{"_id":"5c6baaffbdec227cde52f810","slug":"kapil-sharma-supports-navjot-singh-sidhu-social-medi-users-says-boycott-his-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला: सिद्धू की तरफदारी करने पर अब कपिल शर्मा का 'बायकॉट', यूजर्स बोले-करियर बर्बाद...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलवामा हमला: सिद्धू की तरफदारी करने पर अब कपिल शर्मा का 'बायकॉट', यूजर्स बोले-करियर बर्बाद...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया था । इसके बाद उन्हें दर्शकों का गुस्सा झेलना पड़ा था । दर्शकों का कहना था कि उन्हें कपिल शर्मा शो से बाहर निकाला जाना चाहिए। इसके बाद उनकी जगह पर अर्चना पूरन सिंह को लाया गया है ।
2 of 7
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जब कपिल शर्मा से सिद्धू को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा बयान दिया कि अब वो भी सोशल मीडिया पर घिर गए हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा बीते सोमवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने सिद्धू को शो हटाने के बारे में सवाल किया तो कपिल उनकी तरफदारी करते दिखे।
3 of 7
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
कपिल ने कहा- 'मुझे लगता है कि कोई ठोस हल निकालना चाहिए। यह छोटी-छोटी चीजें होती हैं न कि उनको बैन कर दो । सिद्धूजी को शो से निकाल दो। आप मुझे बोलो कि अगर सिद्धूजी को निकालने से इस मसले का हल हो जाता है तो सिद्धूजी इतने समझदार हैं कि वो खुद चले जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
'लोगों को गुमराह किया जाता है। हैशटैग चला दिया जाता है । मुझे लगता है कि मुद्दे की बात करो, यदि वाकई समस्या है तो उस पर फोकस करो। आप यूथ का ध्यान डायवर्ट कर रहे हैं कि ताकि हम असली मुद्दे से भटक जाएं।' कपिल के इस बयान की यूजर ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है ।
विज्ञापन
5 of 7
कपिल शर्मा
- फोटो : सोनी टीवी
इतना ही नहीं कपिल शर्मा के शो को बॉयकॉट करने की मांग उठने लगी । एक यूजर ने लिखा, 'कपिल शर्मा खुल कर आतंकियों को माफ करने वाले सिद्धू को सपोर्ट कर रहे हैं ।' एक और यूजर ने लिखा, 'तो कपिल शर्मा अगर किसी बीमारी का पर्मानेंट इलाज नहीं है तो क्या उस शख्स को बीमारी से मरने के लिए छोड़ देना चाहिए ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।