फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: कपिल शर्मा ने कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम करने पर अक्षय कुमार को किया ट्रोल, बोले- हम तो...

Mon, 23 May 2022 06:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 May 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma trolled Akshay Kumar for working with young actresses, said We are born to just interview his heroines
कपिल शर्मा-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार अक्षय कुमार जल्द ही यशराज फिल्म्स की पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज में लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी दिखेंगी। मानुषी इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए वह द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे, जहां होस्ट कपिल शर्मा ने उनके को-स्टार्स को लेकर अक्षय कुमार का जमकर मजाक उड़ाया।

Kapil Sharma trolled Akshay Kumar for working with young actresses, said We are born to just interview his heroines
कपिल शर्मा-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने उड़ाया अक्षय का मजाक

इस शो के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो क्लिप सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में कपिल अक्षय कुमार की खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल कहते हैं, 'हम जब स्कूल में पढ़ते थे तक अक्षय पाजी माधुरी के साथ रोमांस किया करते थे। हम जब कॉलेज में आए तब वह बिपाशा और कटरीना के साथ फिल्मों में नजर आते थे। अब वह कियारा, कृति और मानुषी के साथ रोमांस कर रहे हैं। हम तो केवल इन अभिनेत्रियों का इंरव्यू लेने के लिए पैदा हुए हैं।'

Kapil Sharma trolled Akshay Kumar for working with young actresses, said We are born to just interview his heroines
कपिल शर्मा-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस दे रहे प्रतिक्रिया
इस वीडियो क्लिप पर फैंस के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, 'अक्षय पाजी का चार्म ही ऐसा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पुरानी अभिनेत्रियों को युवाओं के साथ अभिनय करने के लिए किसी ने नहीं रोका है।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'वह आगे भी युवा अभिनेत्रियों के साथ नजर आते रहेंगे। वह अक्षय कुमार हैं एक साल में चार फिल्में करते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma trolled Akshay Kumar for working with young actresses, said We are born to just interview his heroines
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी पृथ्वीराज महान योद्धा राजा पृथ्वीराज चौहान की कहानी है। फिल्म में अक्षय के अलावा मानुषी राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इससे पहले अक्षय कृति सेनन के साथ बच्चन पांडे और सारा अली खान के साथ अतरंगी रे में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed