फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: घुंघट ओढ़ सपना ने लूटी महफिल, वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Mon, 23 May 2022 06:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 23 May 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary latest dance video in purple suit getting viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : social media

देसी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता। अपने ठुमकों से सभी का दिल जीतने वाली सपना को उनके फैंस 'देसी क्वीन' के नाम से भी जानते हैं। उनके गाने और डांस को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। वह अक्सर अपने फैंस को लुभाने के लिए अपने नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं, जिन्हें देख उनके फैंस भी डांस करने पर मजबूर हो जाते हैं। सबकी चहेती डांसर सपना चौधरी का ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी स्टेज पर अपने धांसू डांस मूव्स से सबको लुभा रही हैं। 

Sapna Choudhary latest dance video in purple suit getting viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर छाया वीडियो
सपना ने अपने एक स्टेज शो का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में वह पर्पल कलर का सूट पहने स्टेज पर ठुमके लगाते दिख रही हैं। सपना इस वीडियो में हरियाणवी सॉन्ग 'लपेटे' पर कमर मटकाती हुई झूम-झूम कर डांस कर रही हैं। साझा की गई वीडियो में सपना बिंदी लगाए बहुत खूबसूरत लग रही हैं और वीडियो में उनकी अदाएं देखकर उनके फैंस इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

Sapna Choudhary latest dance video in purple suit getting viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : Instagram @itssapnachoudhary

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन  
सपना के हर वीडियो को उनके फैंस का खूब प्यार मिलता है। इस वीडियो में भी उनके फैंस को सपना का अंदाज काफी लुभा रहा है। एक फैन ने उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,"उफ्फ....ये आपकी अदा।" तो दूसरा लिखता है,"मैम आप बहुत प्यारी लग रही हो।" बता दें कि वीडियो को अभी तक 27 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary latest dance video in purple suit getting viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस' में आ चुकी हैं नजर 
सोशल मीडिया पर लाखों की फैन फॉलोइंग रखने वाली सपना चौधरी पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। सपना की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में भी बुलाया गया था। शो में भी सपना ने अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल जीता था।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed