{"_id":"628b781b3067fc2861341aa4","slug":"kiara-advani-and-sidharth-malhotra-are-back-together-as-a-couple-both-had-an-emotional-conversation-over-the-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiara-Sidharth Patch Up: कियारा और सिद्धार्थ के बीच खत्म हुईं दूरियां, माफी मांगते हुए बोले- नहीं रह सकते अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kiara-Sidharth Patch Up: कियारा और सिद्धार्थ के बीच खत्म हुईं दूरियां, माफी मांगते हुए बोले- नहीं रह सकते अलग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 23 May 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बीते काफी दिनों से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ही दावा किया गया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और अब दोनों ने अपने रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग कर लिए हैं। इस खबर ने दोनों के फैंस का दिल तोड़ दिया था। लेकिन अब सिद्धार्थ और कियारा से जुड़ी एक और खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस खुश होने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिर से साथ हो गए हैं। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दोनों के पेचअप का दावा किया गया है।
Trending Videos
2 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कियारा ने सिद्धार्थ को 'भूल भुलैया 2' की स्क्रीनिंग के लिए फोन करके इनवाइट किया था। फोन पर बातचीत करते हुए दोनों काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। इस दौरान ही दोनों ने एक साथ आने का फैसला लिया। दोनों ने बातचीत करते हुए यह महसूस किया कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं और उन्होंने अलग होने में काफी जल्दबाजी कर दी। जैसे कहते हैं रेस्ट इज हिस्ट्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेकअप की खबरों के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक साथ सलमान खान की ईद पार्टी में नजर आए थे। लेकिन इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं की थी। दोनों को यूं देखकर फैंस काफी हैरान रह गए थे। लेकिन इसके बाद जब दोनों 'भूल भुलैया 2' की स्क्रिनिंग में एक साथ दिखे थे। तब दोनों ही मीडिया के सामने एक-दूसरे से गले मिले थे। इस मौके का वीडियो भी सामने आया था, जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि वह सिर्फ कैमरे के लिए गले लगे हैं। लेकिन इस नई रिपोर्ट ने फैंस को खुश कर दिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने आज तक अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं लेकिन यह भी सच है कि कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे के खास मौके पर साथ दिखाई देते हैं। दोनों को कई बार वेकेशन पर साथ जाते हुए स्पॉट किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X