बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आ रही है। 20 मई को रिलीज हुई यह फिल्म वीकेंड पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। वहीं वीकडेज में यह सिनेमाघरों से बाहर होती दिख रही है। तकरीबन 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 3 दिनों में महज 3.22 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है।
Dhaakad: फिल्म फ्लॉप होने पर ट्रोल हुई कंगना रणौत, यूजर्स बोले- 'इससे ज़्यादा भीड़ तो बुल्डोजर इकट्ठा कर लेता है'
धाकड़ को पहले ही सीमित सिंगल स्क्रीन्स में रिलीज किया गया था। लेकिन शनिवार को, कई सिनेमाघरों ने इसे हटा दिया क्योंकि बड़े सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के अंदर 10-15 से कम दर्शकों के साथ फिल्म चलाने का कोई मतलब नहीं था। मल्टीप्लेक्स ने भी शो को कुछ हद तक कम कर दिया हैं। इतना ही नहीं सिनेमाघरों के मालिक कंगना रणौत की फिल्म की जगह कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को देते जा रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया यूजर्स कंगना रणौत को लगातार ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें फिल्मों की पसंद को लेकर सलाह दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'धाकड़ से ज़्यादा भीड़ तो बुल्डोज़र इकट्ठा कर लेता है'। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'कंगना रणौत ने बैक टू बैक 9 फ्लॉप फिल्में दी हैं। उनमें से कुछ बहुत खराब हैं। फिर भी उन्हें फिल्मों के बाद फिल्में मिलती रहती हैं। भाई-भतीजावाद ऐसा ही दिखता है।'
धाकड़ से ज़्यादा भीड़ तो बुल्डोज़र इखट्टा कर लेता है 😂#Dhaakad pic.twitter.com/bO0Z13T5Q5
— Master of Puppets (@nahimumkinhai) May 23, 2022
#KanganaRanaut has given 9 back to back flops. Some of them are disasters of epic proportions. Yet she keeps getting movies after movies.
— β (@iHrithiksSniper) May 23, 2022
This is exactly how nepotism looks like.
वहीं एक यूजर ने कंगना का मजाक उठाया और अभिनेत्री की ही फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए लिखा, ‘जब देशभक्ति का फर्जी चोला ओढ़ने के बाद भी फिल्म की 4 टिकट ना बिके।‘ एक अन्य ने लिखा, 'कंगना प्लीज टिकट दिलवा दो, धाकड़ के शोज हर जगह हाउसफुल हैं, टिकट के लिए मारा मारी हो गई है।'
Jab deshbhakti ka farzi chola odhne ke baad bhi film ki 4 ticket naa bikein. #Dhaakad pic.twitter.com/RGYL3NQTCM
— Rofl Gandhi 2.0 🏹 (@RoflGandhi_) May 22, 2022
@KanganaDaily @NaviKRStan please ticket dilwa do dhaakad ke har jagah housefull hai ticket ke liye maara maari ho gayi hai.
— Sharvari Singh (@sharvari_singh) May 23, 2022
#Dhaakad
कमेंट
कमेंट X