सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: राखी सावंत की लव स्टोरी में हुई आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री, फोन कर अभिनेत्री को दी सख्त हिदायत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 23 May 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant get a call by a girl named Roshina Delavari and she described herself as Adil durrani girlfriend
राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी सावंत की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है। 'बिग बॉस 15' में राखी ने अपने पति रितेश से दुनिया को रूबरू करवाया था लेकिन शो से बाहर आने के बाद ही दोनों अलग हो गए। वहीं इन दिनों वह आदिल दुर्रानी नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं। बीते दिनों ही राखी ने खुलासा किया कि वह आदिल के साथ सगाई कर चुकी हैं। अभिनेत्री मीडिया के सामने अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। लेकिन अब राखी सावंत की लव स्टोरी में एक लड़की की एंट्री हो गई है, जो खुद को आदिल दुर्रानी की गर्लफ्रेंड बता रही है। इतना ही नहीं, इस लड़की ने राखी को फोन करके आदिल से दूर रहने की सलाह दी है। 

Trending Videos
Rakhi Sawant get a call by a girl named Roshina Delavari and she described herself as Adil durrani girlfriend
राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी सावंत ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके पास अचानक ही एक लड़की का फोन आया है, जो खुद को आदिल की गर्लफ्रेंड बता रही है। राखी ने कहा कि मुझे जिस लड़की ने फोन किया था, उसका नाम रोशिना है और उसने फोन पर कहा कि तुम जिस लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बता रही हो वह पिछले चार साल से मेरा बॉयफ्रेंड है और हम रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant get a call by a girl named Roshina Delavari and she described herself as Adil durrani girlfriend
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511

इतना ही नहीं, लड़की ने राखी को अपने और आदिल के साथ बिताए लम्हों के बारे में भी बताया। वहीं, आखिर में रोशिना ने राखी को हिदायत देते हुए आदिल से दूर रहने की सलाह दी है। इस फोन कॉल के बारे में राखी ने आदिल से भी बात की, जिसके बारे में भी उन्होंने इसी इंटरव्यू में बताया है।

Rakhi Sawant get a call by a girl named Roshina Delavari and she described herself as Adil durrani girlfriend
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511

राखी सावंत के मुताबिक, आदिल ने रोशिना को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड बताया है, जिसके साथ अब उनका कोई रिश्ता नहीं है। बता दें कि सोशल मीडिया पर राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल और एक लड़की की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दावा है कि वही लड़की रोशिना है, जो मैसूर में रहती हैं। आदिल भी मैसूर के ही रहने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed