सब्सक्राइब करें

Kumud Mishra: आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में फिर दिखेगा कुमुद मिश्रा की एक्टिंग का दम, ये हैं उनके कुछ दमदार किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 May 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Kumud Mishra: Anek Movie Actor Kumud Mishra Best Character of Movies News in Hindi
कुमुद मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी फिल्म में एक या दो मुख्य किरदार होते हैं, जिसे हीरो-हीरोइन निभाते हैं। इसके अलावा अन्य सपोर्टिव रोल होते हैं। अगर, किसी कलाकार में प्रतिभा हो तो वह इन सपोर्टिव रोल से भी अपनी अच्छी पहचान बनाने में सफल होता है। इसका एक उदाहरण अभिनेता कुमुद मिश्रा हैं। मूल रूप से मध्य प्रदेश के इस अभिनेता ने अपनी एक्टिंग के बूते मायानगीर में अपना सिक्का जमाया है। अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट कुमुद मिश्रा ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय से हर किरदार में जान फूंकी है। वह फिल्म 'फिरंगी', 'एम.एस धोनी', 'रुस्तम', 'एयरलिफ्ट', 'बैंगिस्तान', 'रिवॉल्वर रानी', 'जॉली एलएलबी 2', 'रांझणा', 'बदलापुर', 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'मुल्क', 'आर्टीकल 15', 'भारत' और 'थप्पड़' समेत कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। जल्द ही वह आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'अनेक' में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मई को रिलीज होगी। इस रिपोर्ट में जानते हैं कुमुद मिश्रा के कुछ दमदार किरदारों के बारे में...

Trending Videos
Kumud Mishra: Anek Movie Actor Kumud Mishra Best Character of Movies News in Hindi
कुमुद मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: 'रॉकस्टार' (2011)
किरदार: खताना

हर किसी की जिंदगी में ऐसा रोल आता है, जिससे उसे असली पहचान मिलती है। कुमुद की जिंदगी में इम्तियाज अली वह रोल लेकर आए। कुमुद ने इम्तियाज की फिल्म 'रॉकस्टार' में 'खताना' का रोल अदा किया था, जो कैंटीन चालक था। इस छोटे से रोल ने कुमुद को रातोंरात बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ी कि रणबीर को दिल तुड़वाने की सलाह देने वाला ये शख्स है कौन? बता दें कि 'रॉकस्टार' कुमुद मिश्रा के करियर की पहली हिट फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumud Mishra: Anek Movie Actor Kumud Mishra Best Character of Movies News in Hindi
कुमुद मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: 'सुल्तान' (2015)
किरदार: बरकत हुसैन

फिल्म 'सुल्तान' में कुमुद मिश्रा ने सुल्तान (सलमान खान) को पहलवानी सिखाने वाला ससुर का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं, जो कुमुद मिश्रा की बेटी यानी सलमान की पत्नी के किरदार में हैं।

Kumud Mishra: Anek Movie Actor Kumud Mishra Best Character of Movies News in Hindi
कुमुद मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: 'एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' (2016)
किरदार: देवल सहाय

कुमुद मिश्रा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' में देवल सहाय का किरदार निभाया था। महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित इस बायोपिक में वह रेल अफसर के किरदार में नजर आए और अपनी दमदार एक्टिंग से किरदार को बेहतर तरीक से निभाया।
विज्ञापन
Kumud Mishra: Anek Movie Actor Kumud Mishra Best Character of Movies News in Hindi
कुमुद मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: 'जॉली एल एल बी' (2017)
किरदार: इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह

फिल्म 'जॉली एल एल बी' में कुमुद मिश्रा द्वारा निभाए गए हत्यारोपी इंस्पेक्टर के किरदार को कैसे भूला जा सकता है? अपने किरदार में ढलने के लिए कुमुद कड़ी मेहनत करते हैं। यही वजह है कि हर बड़ा निर्देशक उन पर भरोसा करता है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में उन्होंने एनकाउंटर करने से लेकर अपने ही साथी ऑफिस को शूट करने तक इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह का किरदार अनोखे अंदाज में अदा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed