{"_id":"5c122d74bdec2241c9371205","slug":"kapil-sharma-wedding-with-ginni-chatrath-watch-this-new-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बीच में भी मां का ख्याल रखना नहीं भूले कपिल शर्मा, प्यास लगी तो अपने हाथों से पिलाया पानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बीच में भी मां का ख्याल रखना नहीं भूले कपिल शर्मा, प्यास लगी तो अपने हाथों से पिलाया पानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं । 12 दिसंबर को एक ओर मुंबई में ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल संग सात फेरे लिए । वहीं दूसरी ओर अमृतसर में कपिल शर्मा ने गिन्नी संग शादी रचा ली। कपिल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
kapil sharma
- फोटो : instagram
कपिल शर्मा का एक वीडिया हमारे हाथ लगा है जिसमें वो शादी के बीच भी अपनी मां का ख्याल रखना नहीं भूले । दरअसल, इस वीडियो में कपिल दूल्हा बने नजर आ रहे हैं । उन्हें प्यास लगी तो बोतल से पानी पी लिया । फिर उन्होंने देखा कि उनकी मां को भी प्यास लगी है ।
kapil sharma
- फोटो : instagram
कपिल ने खुद अपने हाथों से मां को पानी पिलाया । ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है । शादी के व्यस्त शेड्यूल के बीच भी कपिल अपनी मां का ख्याल रख रहे थे। बता दें कि कपिल ने अपनी शादी में हरे कलर की शेरवानी पहनी और हाथ में तलवार लिए नजर आए ।
View this post on Instagram
A post shared by Kapil sharma show (@kapilfc) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding
- फोटो : Instagram
वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना । शादी के वेन्यू पर भारी सिक्योरिटी लगाई गई थी । शादी में टीवी की कई हस्तियां पहुंचीं । इसमें भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर पहुंचे थे ।
View this post on Instagram
A post shared by :Ayesha:habibi: (@_beautiful.dpz_) on
विज्ञापन
kapil sharma
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को भी अपनी शादी का कार्ड दिया था लेकिन वो नहीं पहुंचे । बता दें कि शादी के फंक्शन कपिल के घर में माता के जागरण से शुरू हुए थे । इसमें ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम ने अपनी आवाज के जादू से समां बांध दिया।