फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहनोई आयुष शर्मा पर दोबारा दांव खेलने जा रहे सलमान खान, जल्द होगा एक और फिल्म का एलान

Thu, 13 Dec 2018 03:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan To ReLaunch Brother In Law Aayush Sharma in Marathi Movie Mulsi Remake
Aayush Sharma
सलमान खान का करियर पिछली कुछ फिल्मों के झटकों और टीवी के रियलिटी शोज फ्लॉप होने से डांवाडोल है और उधर उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्रि भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। लाख कोशिश करने के बाद भी सलमान अपने बहनोई आयुष शर्मा की एक्टिंग प्रतिभा को दर्शकों के सामने नहीं ला पाए। लवयात्रि को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया।
Salman Khan To ReLaunch Brother In Law Aayush Sharma in Marathi Movie Mulsi Remake
aayush sharma
सवाल उठ रहे थे कि क्या सलमान अब बहनोई को नई फिल्म से री-लॉन्च करेंगे। इस संभावना से खारिज नहीं किया जा सकता क्योंकि वह आयुष की पत्नी और अपनी बहन अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। ऐसे में खबर है कि सलमान खान एक नई फिल्म को लेकर आयुष शर्मा के साथ मीटिंग करने वाले हैं।
 
Salman Khan To ReLaunch Brother In Law Aayush Sharma in Marathi Movie Mulsi Remake
salman khan,ayush sharma
इस मीटिंग में फिल्म के निर्देशक, आयुष के किरदार से लेकर लीड रोल के लिए एक्ट्रेस का नाम फाइनल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में आयुष एक्शन रोल में देखे जा सकते हैं। कहा जा रहा था कि सलमान इस फिल्म के हिंदी राइट्स मिलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan To ReLaunch Brother In Law Aayush Sharma in Marathi Movie Mulsi Remake
salman khamn and ayush
अब उन्हें राइट्स मिल चुके हैं, ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म जल्द बननी शुरू हो जाएगी। मराठी भाषा में बनी फिल्म 'मुलसी', पुणे की मुलसी तहसील की सच्ची कहानियों पर आधारित है। इसमें मेन रोल 'ओम भूतकर' ने प्ले किया था। इसी फिल्म का सलमान हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Salman Khan To ReLaunch Brother In Law Aayush Sharma in Marathi Movie Mulsi Remake
loveratri
बता दें लवयात्रि फिल्म का निर्माण बजट 22 करोड़ रुपये गया। जो टिकट खिड़की से नहीं निकला। पहले हफ्ते में फिल्म केवल 10 करोड़ रुपये बना पाई और दूसरे हफ्ते में ज्यादातर थियेटरों से उतर गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed