{"_id":"59f7ed804f1c1b60678b8464","slug":"kapil-sharma-went-to-shirdi-for-the-success-of-firangi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'फिरंगी' के लिए दुआ मांगने गर्लफ्रेंड संग शिरडी पहुंचे कपिल शर्मा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'फिरंगी' के लिए दुआ मांगने गर्लफ्रेंड संग शिरडी पहुंचे कपिल शर्मा
Tue, 31 Oct 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा की अपनी दूसरी फिल्म 'फिरंगी' को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। हालांकि ट्रेलर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उसके बाद फिल्म के पहले गाने ने भी दर्शकों के दिल पर जादू चलाया लेकिन फिर भी कपिल शर्मा का मन नहीं मान रहा है इसिलए वो शिरडी के दरबार पहुंच गए हैं।
उनकी फिल्म फिरंगी 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगने कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ और फिल्म के डायरेक्टर राजीव ढींगरा के साथ शिरडी दर्शन करने पहुंचे।
3 of 4
हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल 'सा रे गा मा पा' के फाइनल में भी पहुंचे थे। गिन्नी भी उनके साथ वहां मौजूद थीं। वहीं कपिल अपने पुराने अंदाज में नजर आए। तबीयत खराब होने के कारण कपिल शर्मा ने टीवी की दुनिया से ब्रेक लेकर बंगलुरु में अपना इलाज करवाया था और अब वो दोबारा नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कपिल और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। हालांकि कपिल के एक करीबी दोस्त ने इन बातों से साफ इनकार किया था और कहा था कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।