भारत के दो दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का नाम जब भी आता है, तो इनके चाहने वालों के कान तुरंत खड़े हो जाते हैं। सब जानते हैं कि एक लंबे समय से यह दोनों अलग-अलग काम कर रहे हैं, लेकिन इनके फैंस चाहते हैं कि ये दोनों फिर से एक साथ काम करें। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शादी का वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, गायक मीका सिंह के साथ एक शादी में रंग जमाते हुए नजर आ रहे हैं।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने मंच से एक साथ जमाया रंग, सुनील ने कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देखा जा सकता है कि मीका सिंह 'ऐ मेरी जोहरा जबी तुझे मालूम नहीं' गाने की शुरुआत कर रहे हैं। फिर इस गीत को कपिल शर्मा गाना शुरू करते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कपिल शर्मा गाना गा रहे हैं, और एक महिला आकर उनके साथ नाचने लगती है। इसी बीच सुनील ग्रोवर लय के साथ एक डायलॉग मारते हैं 'दोस्तों! समझ नहीं आ रहा है, ब्याह किसका हो रहा है? कपिल भाई का या फिर वरुण का?' इसको सुनकर सभी लोग खिलखिला कर हंस पड़ते हैं।
इस वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा- 'यह बहुत ही स्पेशल और सुंदर शाम थी, पाजी। ढेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया। कुमरिया परिवार को शादी की ढेर सारी बधाई।' वीडियो पर सुनील ग्रोवर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'वाकई ये स्पेशल दिन है। वरुण, कनिका और पूरे परिवार को बधाई। ढेर सारा प्यार और शुक्रिया।'
It was such a special n beautiful evening paji. Thanks for all the love n warmth. God bless the beautiful couple n congratulations to whole kumria family n friends 🙏 https://t.co/DKDSxoDh9e
यह पहला मौका नहीं है, जब कपिल और सुनील एक साथ किसी स्थान पर नजर आए हों। इससे पहले दिसंबर में सोहेल खान के जन्मदिन समारोह में भी इन दोनों को एक साथ देखा गया था। उस समारोह की एक फोटो कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।
Such a special day. Congratulations to Varun, Kanika and the whole family. Lots of love and wishes. Had lots of fun. Thanks. 🙏🤗❤️
बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने लंबे समय तक एक साथ टीवी पर काम किया है। वे कॉमेडी के 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसे कई और शोज में एक साथ काम कर चुके हैं। अपने काम से सम्बंधित ऑस्ट्रेलिया का दौरा करके लौटने के दौरान इन दोनों के बीच कथित तौर पर कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद इन दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए।
दीपिका पादुकोण की लव लाइफ, बताई एक्स बॉयफ्रेंड, धोखे और डिप्रेशन की सच्चाई