शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पहली दिवाली काफी खास रही। दोनों ने घर पर ही अपने परिवार के साथ यह त्यौहार मनाया। कपूर और भट्ट परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की एक झलक नीतू कपूर के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिली, जहां अभिनेत्री ने पूरे परिवार के साथ सेल्फी पोस्ट की है। इस तस्वीर में आलिया, रणबीर, सोनी राजदान के साथ नीतू कपूर नजर आ रही हैं।
Diwali Celebration: कपूर-भट्ट परिवार के साथ आलिया ने ऐसे मनाई दिवाली, क्या आपने देखीं सेलिब्रेशन की तस्वीरें?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई हैप्पी फैमिली वाली तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में नीतू कपूर आरती करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान रणवीर, आलिया के साथ अपने हाथ में घंटी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आलिया की मां सोनी राजदान भी पूजा करती दिख रही हैं।
प्रभास की आदिपुरुष को टक्कर देगी थलापति विजय की यह फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर
सपना चौधरी ने भारतीय सेना के साथ मनाई दिवाली, 'ऐ वतन...' गाने पर साझा किया वीडियो
नीतू की पोस्ट पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर और करिश्मा कपूर ने लाल दिलवाले इमोजी पोस्ट कर कमेंट किया। वही फैंस भी उनकी पोस्ट पर बधाई देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "परफेक्ट फैमिली पिक्चर...हैप्पी दिवाली"। तो वही दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "द मोस्ट अवेटेड दिवाली पिक"।
सबने मनाया दीपावली का जश्न, अभय देओल-प्रीति जिंटा ने मनाई 'डिम्पावली', देखिए तस्वीरें
हाल ही में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया और अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अगर बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'जी ले जरा' फिल्म में नजर आएंगी। वहीं रणवीर कपूर, श्रद्धा कपूर के साथ 'लव रंजन' और 'एनिमल' फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं।
किसी ने दोस्त तो किसी ने ऑफिस स्टाफ संग मनाई दिवाली, तस्वीरों में देखें सेलेब्स का सेलिब्रेशन