राकेश रोशन की 1995 की प्रतिष्ठित फिल्म 'करण अर्जुन' अपनी 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य री रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म, जिसने मूल रूप से दो भाइयों की एक्शन से भरपूर कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया दोबारा 22 नवंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके ट्रेलर पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
Karan Arjun Re Release: इंतजार हुआ खत्म! राकेश रोशन ने 'करण अर्जुन' के ट्रेलर रिलीज की तारीख से उठाया पर्दा
राकेश रोशन की चर्चित फिल्म 'करण अर्जुन' अपनी 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने जा रही है। वहीं, रोशन ने अब शाहरुख खान और सलमान खान अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल आएगा 'करण अर्जुन' का ट्रेलर
'करण अर्जुन' के ट्रेलर रिलीज पर राकेश रोशन ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा एक रेट्रो पोस्टर साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए लिखा, '30 साल बाद आ रहे हैं वापस। कल आएगा करण अर्जुन का ट्रेलर। फिल्म 22 नवंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।'
सिद्धार्थ आनंद ने साझा किया उत्साह
राकेश रोशन की पोस्ट से साफ होता है कि सलमान खान और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'करण अर्जुन' का ट्रेलर कल यानी 13 नवंबर को रिलीज होगा। वहीं, रोशन की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए जाने-माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने लिखा है, 'इंतजार नहीं कर सकता। फिल्म को बड़े पर्दे पर देखूंगा।' हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला।
30 saal baad aarahe hai wapas! #KaranArjun Trailer out tomorrow. Film re-releases in Cinemas WORLDWIDE on November 22nd 2024.#RajeshRoshan @BeingSalmanKhan @iamsrk @itsKajolD #MamtaKulkarni #Rakhee #AmrishPuri @tipsofficial @PenMovies #30yearsOfKaranArjun pic.twitter.com/4CUPjiFmL7
— Rakesh Roshan (@RakeshRoshan_N) November 12, 2024
'करण अर्जुन' में दिखे ये कलाकार
'करण अर्जुन' में सलमान और शाहरुख खान के साथ काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी ने शानदार अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया। 1995 में आई इस फिल्म को पहली बार बड़े पर्दे पर लाया गया था। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में देखा गया था। फिल्म ने 76 हफ्तों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था।
SRK Death Threat: शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी फैजान गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
'करण अर्जुन' की कहानी
इस फिल्म में अमरीश पुरी ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम दुर्जन सिंह था। फिल्म के डायलॉग को प्रशंसकों ने भी पसंद किया। पुनर्जन्म और बदला लेने पर आधारित यह फिल्म दो भाइयों, करण और अर्जुन की कहानी है। जो पारिवारिक झगड़े के कारण अलग हो जाते हैं। भाग्य उन्हें उनके अगले जन्म में फिर से मिलाता है, जब वे न्याय और मुक्ति की तलाश करते हैं।
Aamir Khan: 'पठान' में शाहरुख-सलमान के ट्रेन सीक्वेंस ने युवा अभिनेताओं को किया निराश! आमिर खान ने ली चुटकी