{"_id":"5d05f7008ebc3e64912840d6","slug":"karan-deol-share-a-post-for-his-father-sunny-deol-on-fathers-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Father's Day 2019: सनी देओल के लिए बेटे ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- 'आपने मुझे फाइटर बनाया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Father's Day 2019: सनी देओल के लिए बेटे ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- 'आपने मुझे फाइटर बनाया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
Link Copied
आज फादर्स के मौके पर करण देओल ने भी अपने पिता सनी देओल के लिए सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में सनी, करण को गले लगाए नजर आ रहे हैं । फोटो के साथ करण ने एक इमोशनल कविता भी लिखी। इस कविता में करण ये बता रहे हैं कि सनी देओल कैसे पिता हैं।
Trending Videos
2 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
करण ने लिखा, 'मेरे सुपरहीरो मेरे पापा हैं । मुझे जब लगता है कि लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो पापा मुझे मोटिवेट करते हैं । मैं एक शब्द में नहीं बता सकता कि आप मेरे लिए क्या हो । जब मैं बच्चा था और चीजें ठीक से नहीं कर पाता था तो पापा ने मुझे लड़ना सिखाया ।'
'उन्होंने मुझसे कहा कि फाइटर बनो हीरो नहीं । पापा आपने मुझे एक फाइटर बनाया है और मैं वादा करता हूं कि मैं कभी हार नहीं मानूंगा ।' करण अपने दादा धर्मेंद्र के भी बहुत करीब हैं और अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते रहते हैं ।
इसके अलावा सनी देओल ने भी फादर्स डे के मौके पर पिता धर्मेंद्र के साथ एक फोटो पोस्ट की । इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी-मेरी खुशी-मेरी ताकत ।' बता दें कि सनी देओल जल्द ही अपने बेटे को फिल्म 'पल पल दिल के पास' से लॉन्च करने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
karan deol
इस फिल्म में सनी देओल अपने पापा की फिल्म 'ब्लैकमेल' का सुपरहिट गाना, 'पल पल दिल के पास तुम रहती हो' को नए सिरे से फिल्माएंगे । इस गाने पर करण देओल और फिल्म की हीरोइन सहर बांबा परफॉर्म करेंगे । फिल्म 'पल पल दिल के पास' इस साल मॉनसून में रिलीज होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।