{"_id":"5d0615ea8ebc3e7114485f1c","slug":"sara-ali-khan-share-some-cute-photo-with-her-father-saif-ali-khan-on-fathers-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा ने अब्बा सैफ अली खान के साथ शेयर की सबसे क्यूट फोटो, सोशल मीडिया पर छाईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा ने अब्बा सैफ अली खान के साथ शेयर की सबसे क्यूट फोटो, सोशल मीडिया पर छाईं
Sun, 16 Jun 2019 03:43 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फादर्स डे के मौके पर कई सेलेब्रिटीज ने अपने पिता की पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया । इसमें सारा अली खान भी पीछे नहीं रहीं । सारा ने अब्बा सैफ अली खान के साथ बचपन की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं । सारा ने अपने पिता के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा ।
saif ali khan
- फोटो : social media
सारा लिखती हैं, 'हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया । आपने मुझे बताया कि कैसे पढ़ना है । मुझे मेरी पहली बरसात दिखाई । आप हमेशा मेरे साथ काफी धैर्य और प्यार से पेश आए और मेरी शैतानियों को झेला। हैप्पी फादर्स डे।' इन 6 तस्वीरों में सारा अपने अब्बा के साथ खेलती नजर आ रही हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
sara ali khan
- फोटो : social media
बता दें कि सारा, सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी हैं। साल 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया था । इसके बाद सैफ की जिंदगी में करीना कपूर की एंट्री हुई। करीना के साथ भी सारा की काफी अच्छी बॉन्डिंग है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan
- फोटो : social media
दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए भी देखा जाता है । बात करें सारा की फिल्मों की, तो वह इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रही हैं । इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे । यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : Instagram
इसके अलावा सारा और कार्तिक के अफेयर की खबरें भी बॉलीवुड गलियारों से आने लगी हैं । दोनों को साथ में जिम जाते और कार में घूमते-फिरते भी देखा जाता है । कैमरे को देखकर अक्सर दोनों अपना चेहरा छिपा लेते हैं । पिछले दिनों ईद पर दोनों चेहरा छिपाकर मस्जिद गए थे जिसकी तस्वीर कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी ।