{"_id":"5d0611408ebc3e555a155876","slug":"world-cup-2019-ayushmann-khurrana-promoting-his-film-article-15-in-india-pakistan-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप 2019: आयुष्मान बोले-भारत-पाक मैच के दिन हम सभी भारतीय होते हैं, सही मायने में भारतीय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वर्ल्ड कप 2019: आयुष्मान बोले-भारत-पाक मैच के दिन हम सभी भारतीय होते हैं, सही मायने में भारतीय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। स्टेडियम से लेकर टीवी स्क्रीन तक, सभी दर्शक और क्रिकेट प्रेमी के बीच मैच का उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं इन सबके बीच बॉलीवुड के शानदार एक्टर कहे जाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना भारत-पाकिस्तान के मैच के बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं।
2 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
एक्टर आयुष्मान खुराना की गिनती अब लीक से हटकर एक्टिंग करने वाले अभिनेताओं में होने लगी है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर काफी चर्चा में है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के बीच आयुष्मान खुराना ने अपनी इस फिल्म का बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रमोशन किया है साथ ही आर्टिकल 15 यानी समानता के अधिकार का महत्व भी बताया है।
3 of 5
Article 15
- फोटो : social media
आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कुछ हिस्सों में जहां तिरंगा झंडा लहराते कुछ फैंस दिखाई दिए तो वहीं कुछ हिस्से में आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 के सीन नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए आयुष्मान खुराना ने भारतीयों को खास संदेश भी दिया।
India Pakistan Match Ke Din Hum Sab Indian Hote hain. Sahi Maayene Mein Indian!
Toh Kyun Na bhed bhaav Bhool Kar, Roz Hi Sirf Indian Banein?
इस खास वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने कैप्शन में लिखा- 'इंडिया-पाकिस्तान मैच के दिन हम सभी इंडियन होते हैं, सही मायने में इंडियन ! तो क्यों न भेद भाव भूलकर , रोज ही सिर्फ इंडियन बनें ?आयुष्मान खुराना के इस ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Article 15
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म आर्टिकल 15 इस महीने 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा ईशा तलवार जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिनव सिन्हा ने किया है। इससे पहले अभिनव सिन्हा फिल्म मुल्क को लेकर काफी चर्चा में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।