{"_id":"5d060ca38ebc3e51787ffa63","slug":"riddhima-kapoor-share-a-post-for-rishi-kapoor-on-fathers-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फादर्स डे पर बेटी रिद्धिमा ने ऋषि कपूर को दिया सरप्राइज, बोलीं- 'मेरे रियल लाइफ हीरो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फादर्स डे पर बेटी रिद्धिमा ने ऋषि कपूर को दिया सरप्राइज, बोलीं- 'मेरे रियल लाइफ हीरो'
Sun, 16 Jun 2019 03:02 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'फादर्स डे' के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपने पिता की तस्वीर शेयर कर उनके लिए मैसेज लिखा है। इसमें रणवीर सिंह, पंकज त्रिपाठी, वरुण धवन, सलमान खान जैसे एक्टर्स शामिल हैं । वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी उन्हें एक स्पेशल सरप्राइज दिया।
rishi kapoor, neetu kapoor
- फोटो : social media
ऋषि कपूर हाल ही में कैंसर फ्री हुए हैं और जल्द भारत वापस आने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में रिद्धिमा बेटी के साथ अपने पापा से मिलने न्यूयॉर्क पहुंच गईं। ऋषि फादर्स डे के मौके पर बेटी को देख बेहद खुश हुए । रिद्धिमा ने इस मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है ।
View this post on Instagram
Happy Father’s Day to my real life Hero! Love you so much 😘🤗 #mydaddystrongest💪
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
riddhima kapoor
- फोटो : instagram
इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे रियल लाइफ हीरो यानी मेरे सबसे स्ट्रॉन्ग पापा को हैपी फादर्स डे।' इस फोटो में रिद्धिमा की बेटी और नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं । वहीं रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं । ऋषि कपूर की बात करें तो वो अपने जन्मदिन 4 सितंबर को भारत वापस लौट सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mawra Hocane, Rishi Kapoor
- फोटो : social media
इस बारे में ऋषि कपूर का बयान भी आ चुका है । उन्होंने कहा था, 'हां, मैं अगस्त के अंत तक वापस आने की कोशिश कर रहा हूं और यह इस पर निर्भर करता है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर क्या कहते हैं। अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और जबतक वापस लौटूंगा तब तक 100 पर्सेंट ठीक हो जाऊंगा।'
विज्ञापन
rishi kapoor, rahul rawail
- फोटो : facebook rahul rawail
बता दें कि अब तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से लेकर आलिया भट्ट, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और राजकुमार हिरानी जैसे सेलेब्रिटीज ऋषि से मिलने न्यायॉर्क जा चुके हैं ।