{"_id":"5d73a5488ebc3e01802e9549","slug":"karan-deol-will-seen-in-indra-kumar-film-with-warina-hussain-after-pal-pal-dil-ke-paas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेब्यू फिल्म से पहले ही चमकी करण देओल की किस्मत, अब वरीना हुसैन के साथ फरमाएंगे इश्क!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेब्यू फिल्म से पहले ही चमकी करण देओल की किस्मत, अब वरीना हुसैन के साथ फरमाएंगे इश्क!
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 07 Sep 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sunny Deol with Son Karan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही फिल्म जगत में डेब्यू करने वाले हैं। करण की डेब्यू मूवी पल पल दिल के पास 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को करण के पिता सनी देओल ने निर्देशित किया है। पिछले कुछ समय से पिता-पुत्र इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच करण के हाथ एक और फिल्म लग चुकी है।
2 of 4
Warina Hussain
- फोटो : social media
फिल्ममेकर इंद्र कुमार ने करण को अपनी अगली फिल्म के लिए कॉस्ट किया है। फिल्म में करण के अपोजिट वरीना हुसैन नजर आएंगी। वरीना ने पिछले साल सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। यह फिल्म मंदीप कुमार निर्देशित करेंगे। मंदीप ने पंजाबी सिनेमा में कुछ बड़ी ब्लॉकबस्टर के साथ ही रितेश-जेनेलिया स्टारर फिल्म तेरे नाल लव हो गया जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
करण देओल की लव स्टोरी बेस्ड फिल्म पल पल दिल के पास का हाल में ट्रेलर रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पांस मिला है। इस फिल्म के जरिए सनी देओल निर्देशक के तौर पहली बार हाथ आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Warina Hussain
- फोटो : social media
फिल्म में करण के अपोजिट सहर बांबा नजर आएंगी। कुछ समय पहले प्रमोशन के दौरान करण ने अपनी दूसरी फिल्म के बारे में बात किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दूसरी फिल्म पर काम चल रहा है। यह कॉमेडी जोनर की फिल्म होगी जो उनकी डेब्यू फिल्म से पूरी तरह से अलग होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।