फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शहर में शुरू हुई हिंदी की बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग की तैयारी, मेजबानों ने बिछाए पलक पांवड़े

Thu, 18 Jun 2020 05:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 18 Jun 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar and Sajid Nadiadwala Wants To Shoot Their Films In Rana Daggubati Father Suresh Babu Studio
Rana Daggubati

कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र की हालत गंभीर होने के कारण हिंदी सिनेमा के कई बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशक अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए दूसरे राज्यों के स्टूडियोज में बातचीत कर रहे हैं। अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनके पिता सुरेश बाबू ने बताया है कि हिंदी सिनेमा के कई फिल्म निर्माता उनके तीन स्टूडियोज को किराए पर लेना चाहते हैं।

Karan Johar and Sajid Nadiadwala Wants To Shoot Their Films In Rana Daggubati Father Suresh Babu Studio
राणा दग्गुबती, सुरेश बाबू - फोटो : Social Media

हिंदी फिल्मों के निर्माताओं के अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग मुंबई से बाहर करने के कई कारण हैं। उनमें से एक कारण बताते हुए सुरेश बाबू कहते हैं, 'निर्माता चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके सभी कलाकार और साथ काम करने वाले लोग शूटिंग स्थल पर ही रहें। अगर वह अपनी फिल्म की शूटिंग अपने शहर में करेंगे तो सभी लोग शूटिंग के बाद अपने-अपने घर जाने की ठानेंगे। इससे शूटिंग स्थल पर संक्रमण बढ़ने का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि निर्माता किसी दूसरे शहर में रहकर शूटिंग करना चाहते हैं ताकि उनके कलाकार और क्रू मेंबर शूटिंग खत्म होने तक कहीं आ जा न सकें।'

Karan Johar and Sajid Nadiadwala Wants To Shoot Their Films In Rana Daggubati Father Suresh Babu Studio
sajid nadiadwala

साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर राणा दग्गुबाती के बहुत अच्छे दोस्त हैं। सुरेश बताते हैं, 'अगर उन्हें हमारी या हमारे स्टूडियोज की अगर कभी जरूरत होती है तो हमें देना ही पड़ेगा। वैसे भी यह वक्त पैसे कमाने का नहीं, बल्कि अपनी बिरादरी की मदद करने का है।' राणा दग्गुबाती के अनुसार राज्य में पहले से ही टीवी और वेब शोज की शूटिंग सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार शुरू हो चुकी हैं। कुछ शो की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू होने वाली हैं। वह बताते हैं कि अगले महीने से कुछ हिंदी फिल्मों की शूटिंग भी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में शुरू हो जाएंगी। सुरेश बाबू के स्टूडियो दोनों राज्यों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar and Sajid Nadiadwala Wants To Shoot Their Films In Rana Daggubati Father Suresh Babu Studio
Karan Johar - फोटो : Social Media

निर्माता भूषण कुमार ने कुछ समय पहले ही इस खबर की पुष्टि की है कि फिल्म 'मुंबई सागा' की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी और बाकी के सभी कलाकारों के साथ अगले महीने से वह शुरू करेंगे। बीते मंगलवार को वह अपनी एक और फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को अगस्त में शुरू करने की बात भी कह चुके हैं। हालांकि, इस फिल्म के लिए अभी लोकेशन तय नहीं की गई है।

विज्ञापन
Karan Johar and Sajid Nadiadwala Wants To Shoot Their Films In Rana Daggubati Father Suresh Babu Studio
सुरेश बाबू - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के खतरे से निडर होकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का अपने यहां स्वागत करने को लेकर सुरेश बाबू ने कहा है कि उनके यहां आने वाले समय में उनके बेटे की शादी होने वाली है। उन्होंने कहा है कि देश भर से फिल्म निर्माता अगर अपनी फिल्मों की शूटिंग उनके यहां आकर करेंगे तो उन्हें इसकी मेजबानी करते हुए खुशी होगी।



पढ़ें: गंगा में विसर्जित हुईं सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, बेटियों के साथ कलश थामे नजर आए पिता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed