फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को ऐश्वर्या राय ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखा- 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले'

Thu, 18 Jun 2020 05:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 18 Jun 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Aishwarya Rai Bachchan gave tribute him
सुशांत सिंह राजपूत, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। सुशांत के फैंस और बॉलीवुड सितारे उनसे जुड़ी यादों में साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड के अब तक कई सितारे सुशांत सिंह राजपूत से जड़ी यादों को साझा कर चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है। 


 

Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Aishwarya Rai Bachchan gave tribute him
अमिताभ बच्चन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुशांत। परिवार और दोस्तों को इस दुख को सहने की शक्ति दे'। ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने भी श्रद्धांजलि दी थी। बिग बी ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लंबा-चौड़ा भावुक पोस्ट लिखा था। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Aishwarya Rai Bachchan gave tribute him
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पता हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में डांस किया था। वह श्यामक डावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे। वह इस ग्रुप में बैकग्राउंड डांसर थे। एक इंटरव्यू में सुशांत ने बताया था कि परफार्मेंस खत्म होने के बाद वह ऐश्वर्या को नीचे उतारना भूल गए थे। सुशांत को उन्हें लिफ्ट कराना था। ऐसा लगभग एक मिनट तक हुआ। ऐश्वर्या को लगा कि सुशांत उन्हें नीचे क्यों नहीं उतार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Aishwarya Rai Bachchan gave tribute him
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। असमय हुई उनकी मौत ने बॉलीवुड सितारों और उनके फैंस को हिलाकर रख दिया है। बहुत से लोगों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल था कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करके खुद की जिंदगी को खत्म कर लिया है। सोमवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार हुआ था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Aishwarya Rai Bachchan gave tribute him
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं आज सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां को विसर्जित किया है। पटना के एनआइटी गंगा घाट पर अस्थियां विसर्जित हुईं। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के पिता के साथ उनकी बहनें नजर आईं। खबर है कि पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों और रिश्तेदारों के आने के बाद सुशांत का श्राद्धकर्म उनके राजीवनगर स्थित आवास पर किया जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में 3400 गरीब परिवारों को खाना खिलवाएंगी इस निर्देशक की पत्नी, अभिनेता को ऐसे दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed