{"_id":"5eeb460d8ebc3e43024fd61e","slug":"kajal-aggarwal-birthday-special-in-hindi-lesser-known-facts-about-actress-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajal Aggarwal Birthday: बॉलीवुड में फ्लॉप लेकिन साउथ में सुपरहिट हैं काजल अग्रवाल, राजामौली की फिल्म से बदली किस्मत, देखिए अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kajal Aggarwal Birthday: बॉलीवुड में फ्लॉप लेकिन साउथ में सुपरहिट हैं काजल अग्रवाल, राजामौली की फिल्म से बदली किस्मत, देखिए अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 18 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन के साथ 'सिंघम' और राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'मगधिरा' की लीड हीरोइन रह चुकीं काजल अग्रवाल 19 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बॉलीवुड में ‘सिंघम' के अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं। काजल बेशक बॉलीवुड में संघर्ष कर रहीं हो लेकिन साउथ इंडस्ट्री में काजल का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है।
2 of 5
काजल अग्रवाल
काजल सबसे पहले बॉलीवुड फिल्म क्यूँ! हो गया ना में नजर आईं थीं। काजल को बॉलीवुड में पहचान अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम से मिली। फिल्म हिट भी हुई लेकिन किस्मत ने काजल का कुछ खास साथ नहीं दिया। सिंघम के बाद काजल को अगला प्रोजेक्ट मिलने में देरी हुई। अब काजल बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। हालांकि उनके पास साउथ के फिल्मों की कमी नहीं है। आलम ये है कि काजल टॉलीवुड में निर्देशकों की पहली पसंद बन गई हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है।
3 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram
बेशक काजल बॉलीवुड की फिल्में न कर रहीं हो लेकिन वह लग्जरी लाइफ जीती हैं। काजल के पास मिनी कूपर, ऑडी जैसी 3 लग्जरी गाड़ियां है। जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिल्मी करियर शुरू करने से पहले, काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था। काजल ने सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : Self
काजल के करियर की सबसे बड़ी हिट 'मगधिरा' मानी जाती है। ये राजामौली की फिल्म थी जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। चिरंजीवी के बेटे रामचरण इस फिल्म में हीरो थे। फिल्म इन्हीं के करेक्टर के दो जन्मों की कहानी थी। 'मगधिरा' काजल के करियर की उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो काजल एक फिल्म के 2 करोड़ चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वैक्स स्टैच्यू के साथ काजल अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजल कई प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए विज्ञापन करती हैं। वह लक्स सीसीएल की ब्रांड एंबेसडर हैं। फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी काजल मोटी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजल साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। एक समय पर दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। हालांकि ये रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया। एक इंटरव्यू में काजल ने प्रभास से शादी करने की बात भी कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।