फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को इस निर्देशक की पत्नी ने दी श्रद्धांजलि, अभिनेता के सम्मान में 3400 गरीब परिवारों को करवाएंगी भोजन

Thu, 18 Jun 2020 04:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 18 Jun 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Abhishek Kapoor wife Pragya to honour him by feeding 3400 families
प्रज्ञा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें हमेशा याद रखेंगे। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के करीबी उन्हें याद करके श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। मशहूर निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा ने सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में 3400 गरीब परिवार को भोजन करवाने का फैसला किया है। 

Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Abhishek Kapoor wife Pragya to honour him by feeding 3400 families
अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बात की जानकारी प्रज्ञा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी। प्रज्ञा कपूर ने यह श्रद्धांजलि अपने गैरसरकारी संगठन 'एक साथ' के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में खुलासा किया है कि वह अपने गैर सरकारी संगठन के माध्यम से 3,400 गरीब परिवारों को भोजन करवाएंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We will miss you 💔 #sushantsinghrajput #ishaan #mansoor #kaipoche #kedarnath #abhishekkapoor #eksaathfoundation

A post shared by Pragya Kapoor 🌿 (@pragyakapoor_) on

Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Abhishek Kapoor wife Pragya to honour him by feeding 3400 families
अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा प्रज्ञा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम आपको याद करेंगे सुशांत'। गौरतलब है कि प्रज्ञा बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक थीं जो सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत, प्रज्ञा और अभिषेक कपूर के करीबियों में से एक थे। अभिषेक कपूर ने ही सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म 'काय पो छे' में लॉन्च किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Abhishek Kapoor wife Pragya to honour him by feeding 3400 families
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में मौजूद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और उनसे जुड़ी यादों को भी साझा किया। वहीं मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Ashes Immersed Abhishek Kapoor wife Pragya to honour him by feeding 3400 families
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आज सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पटना के एनआइटी गंगा घाट पर विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान सुशांत के पिता केके सिंह के साथ उनकी बहनें नजर आईं। खबर है कि पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व रिश्तेदारों के आने के बाद सुशांत का श्राद्धकर्म उनके राजीवनगर स्थित आवास पर किया जाएगा।

पढ़ें: गंगा में विसर्जित हुईं सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, बेटियों के साथ कलश थामे नजर आए पिता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed