फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा में विसर्जित हुईं सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, बेटियों के साथ कलश थामे नजर आए पिता

Thu, 18 Jun 2020 03:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 18 Jun 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput ashes immersed in Ganga Actor Father K K Singh With Family
सुशांत की अस्थियां विसर्जित करता परिवार - फोटो : ट्विटर

रविवार को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका परिवार इस घटना से टूट चुका है। इस बीच सुशांत की अस्थियां आज दोपहर पटना के एनआइटी गंगा घाट पर विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान सुशांत के पिता केके सिंह के साथ उनकी बहनें नजर आईं। 


 
 

Sushant Singh Rajput ashes immersed in Ganga Actor Father K K Singh With Family
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार - फोटो : ट्विटर

खबर है कि पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व नाते-रिश्तेदारों के आने के बाद सुशांत का श्राद्धकर्म उनके राजीवनगर स्थित आवास पर किया जाएगा। इसके पहले बुधवार को सुशांत की आत्मा की शांति के लिए उनके पटना स्थित घर में पूजा हुई। गंगा में अस्थियां प्रवाहित करने की जानकारी सुशांत ने बहन ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। सुशांत की बहन ने लिखा था- 'मैं कल अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच गई हूं। सभी को धन्यवाद जिन्होंने प्रार्थना के साथ हमारी इस मदद की। आज हम भाई (सुशांत) की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।'

Sushant Singh Rajput ashes immersed in Ganga Actor Father K K Singh With Family
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार - फोटो : ट्विटर

सुशांत की बहन ने लिखा था- 'मैं फिर आप सभी से ये कहूंगी कि उसके लिए प्रार्थना करें और उसकी यादों और ढेर सारे प्यार के साथ उसे अलविदा कहें। उसकी जिंदगी का जश्न मनाएं और उसे बहुत प्यार और खुशियों के साथ विदाई दें।' सुशांत की मौत के बाद पटना से मुंबई पहुंचे उनके पिता केके सिंह ने मुखाग्नि दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput ashes immersed in Ganga Actor Father K K Singh With Family
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले थे। 15 जून को करीब 4.30 बजे सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। बता दें कि जहां सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां विसर्जित की गईं, वहीं उनकी मां की अस्थियों को भी प्रवाहित किया गया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput ashes immersed in Ganga Actor Father K K Singh With Family
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह ने रविवार को मुबंई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। आज सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का भी पुलिस ने बयान दिया है। हालांकि उन्होंने पुलिस को क्या जानकारी दी ये बात अभी सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed