फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला, किसी को भी नहीं थी इसकी उम्मीद

Thu, 18 Jun 2020 02:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 18 Jun 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Karan Johar unfollows hundreds of accounts on Twitter after his suicide
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है। उनकी आत्महत्या के बाद कई मुद्दों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कुछ कलाकारों और लोगों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद के शिकार थे। वहीं कुछ का कहने है कि सुशांत ने ये फैसला डिप्रेशन की वजह से लिया है। हालांकि उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ निर्माता-निर्देशकों के बारे में तरह-तरह की टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। 




Sushant Singh Rajput death Karan Johar unfollows hundreds of accounts on Twitter after his suicide
करण जौहर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इन निर्माता-निर्देशकों में करण जौहर का नाम भी शामिल है। करण जौहर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर गैरजरूरी लोगों को अनफॉलो कर दिया है। जी हां, करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट से करीब 100 लोगों को अनफॉलो कर दिया है। 

Sushant Singh Rajput death Karan Johar unfollows hundreds of accounts on Twitter after his suicide
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने यह फैसला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लिया है। करण जौहर अब कुल आठ लोगों की ही फॉलो कर रहे हैं। इनमें से चार लोग उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने जुड़े हैं। वहीं बाकी के चार सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इससे पहले वह बॉलीवुड के कई सितारों को फॉलो कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Karan Johar unfollows hundreds of accounts on Twitter after his suicide
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बहुत से लोग बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगा रहे हैं। उनमें करण जौहर का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर भाई-भतीजावाद के नाम पर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि करण जौहर बीते एक साल से सुशांत सिंह राजपूत से बात नहीं कर पाए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अभिनेता के लिए भावुक पोस्ट साझा करते हुए किया था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Karan Johar unfollows hundreds of accounts on Twitter after his suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर करण जौहर ने अपने भावुक पोस्ट में लिखा में लिखा था, 'इस बात के लिए मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं कि मैं पिछले एक साल से तुम्हारे संपर्क में नहीं था। मुझे बहुत बार महसूस हुआ कि तुम्हें भी किसी की जरूरत है जिसके साथ तुम अपनी बातें साझा कर सको, लेकिन शायद मैंने कभी उस तरह नहीं सोचा। हम बहुत बार अपनी जिंदगी शोर के बीच जीते हैं लेकिन अंदर से अकेले होते हैं'। कुछ लोग इस अकेलेपन को नहीं सहन कर पाते। हमे सिर्फ रिश्ते नहीं बनाने चाहिए बल्कि उन्हें निभाना भी चाहिए। सुशांत के निधन ने मुझे अहसास करवा दिया है कि हर तरह के रिश्तों को संभाल कर रखना बहुत जरूरी है। मुझे तुम्हारी हंसी और वह गले लगाने का अंदाज हमेशा याद रहेगा।'

पढ़ें: राजी की लेखक की अगली फिल्म वर्ल्ड रिकॉर्डधारी इस तैराक पर, मेकिंग के दावे पर टी सीरीज ने दिया जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed