फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूही चावला ने की अपने इस काबिल निर्देशक की तारीफ, दमदार कहानी के सीक्वल का कर रहीं इंतजार

Thu, 18 Jun 2020 02:40 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 18 Jun 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla want to be work again sequel of Soumik Sen Gulaab Gang with Madhuri Dixit
juhi chawla - फोटो : insatgram

हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री जूही चावला की वर्ष 2014 में आई फिल्म 'गुलाब गैंग' के सीक्वल में काम करने की बहुत इच्छा हैं। वह चाहती हैं कि इसके निर्देशक अगर इस फिल्म का सीक्वल बनाएं तो वह इस फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ फिर से काम करना चाहेंगी। वह मानती हैं कि इस फिल्म में किया गया उनका अभिनय उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

Juhi Chawla want to be work again sequel of Soumik Sen Gulaab Gang with Madhuri Dixit
Juhi Chawla - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में जूही चावला ने कहा है कि वह वर्ष 2014 में आई महिला केंद्रित फिल्म 'गुलाब गैंग' जैसी फिल्म से करना चाहेंगी। वह कहती है, 'मुझे वह किरदार करने में बहुत मजा आया। इसके लिए मैं इस फिल्म के निर्देशक सौमिक सेन का धन्यवाद करना चाहूंगी। मुझे याद है कि उन्होंने इस फिल्म के मेरे लिए सारे संवाद पढ़े थे और मैंने उन्हें सिर्फ कॉपी किया था। यह किरदार मेरे लिए बहुत अलग और ताजगी देने वाला था। सौभाग्य से इस फिल्म में मेरा अभिनय मेरी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक रहा। काश! फिल्म गुलाब गैंग का दूसरा भाग बने और मुझे माधुरी दीक्षित के साथ फिर से काम करने का मौका मिले।'

Juhi Chawla want to be work again sequel of Soumik Sen Gulaab Gang with Madhuri Dixit
गुलाब गैंग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म गुलाब गैंग के म्यूजिक रिलीज कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला ने वाराणसी में किया था और गुलाबी टोपी पहने करीब 30 हजार लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। इसी कार्यक्रम में माधुरी दीक्षित ने अमर उजाला की पहल बेटी ही बचाएगी का विमोचन भी किया था। फिलहाल जूही चावला दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में नजर आने वाली हैं। इसके बारे में उन्होंने बताया है इस फिल्म में ऋषि जी का काम लगभग पूरा हो चुका था। ज्यादा कुछ बाकी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla want to be work again sequel of Soumik Sen Gulaab Gang with Madhuri Dixit
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

जूही कहती हैं, 'ऋषि जी के निधन का मुझे बहुत अफसोस है और मेरे लिए बहुत दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' जूही चावला इसी साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपने करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार थीं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म इंडस्ट्री पर ताला लग गया।

विज्ञापन
Juhi Chawla want to be work again sequel of Soumik Sen Gulaab Gang with Madhuri Dixit
जूही चावला - फोटो : अमर उजाला

अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए जूही चावला बहुत बेताब है और उन्हें आशा है कि वह जल्द ही अपना काम शुरू करेंगी। इस वेब सीरीज के बारे में बताते उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द सब कुछ फिर से ठीक हो जाएगा और अपने सामान्य तरीके से चलने लगेगा। इसके बाद ही वह उनकी वेब सीरीज की भी शूटिंग शुरू होगी। जूही चावला को पिछली बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव के साथ देखा गया था।


पढ़ें: हिंदुस्तानी भाऊ की शिकायत को एकता कपूर ने बताया बेबुनियाद, अब हाई कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed