{"_id":"629077151756f23acb347053","slug":"karan-johar-birthday-party-dancing-videos-viral-of-shahrukh-khan-kajol-and-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Big Fat Birthday Party: करण जौहर की पार्टी में झूमकर नाचे रणवीर सिंह और काजोल, शाहरुख ने भी मचाया धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Big Fat Birthday Party: करण जौहर की पार्टी में झूमकर नाचे रणवीर सिंह और काजोल, शाहरुख ने भी मचाया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 27 May 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर बर्थडे पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर निर्देशक करण जौहर की पार्टी किसी फेस्टिवल से कम नहीं रही। करण की पार्टी में सितारों का मेला लगा था। ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और काजोल भी ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा रहे। सबने खूब एंजॉय किया। अब पार्टी के वीडियोज और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करण जौहर और काजोल डांस फ्लोर पर एकसाथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में रणवीर सिंह तो टेबल पर चढ़कर डांस करते दिख रहे हैं।
2 of 4
करण जौहर बर्थडे पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी की सबसे खास बात ये रही कि इसमें काजोल और करण जौहर एकसाथ फ्लोर पर डांस करते हुए नजर आए। इस दौरान शाहरुख खान ने भी जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें करण जौहर और काजोल लियोनेल रिची के गाने पर जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। दोनों के डांस मूव्स कमाल के हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि करण और काजोल अच्छे दोस्त हैं वह अक्सर साथ में अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
पार्टी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह को टेबर पर चढ़कर मस्त अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकत है कि सभी के हाथ में डफली है और 'डफली वाले' गाने पर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह साथ में डांस कर रहे हैं। ब्लिंग थीम की पार्टी में हर कोई ब्लैक-व्हाइट या फिर ब्लिंग आउटफिट में नजर आया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर की फिल्म 'जुग-जुग जियो' रिलीज के लिए तैयार है। इस खास मौके पर निर्देशक ने ये घोषणा की कि वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद एक एक्शन फिल्म का भी निर्देशन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।