करण जौहर के जुड़वा बच्चों का जन्मदिन सात जनवरी को है। उससे पहले प्री बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया। इस मौके पर करण जौहर ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। करण जौहर के जुड़वा बच्चे रूही और यश तीन साल के हो गए हैं। पांच फरवरी को करण जौहर ने मुंबई के एक होटल में पार्टी दी।
करण जौहर ने सेलिब्रेट किया जुड़वा बच्चों का जन्मदिन, करीना-एकता समेत पहुंचे ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर की इस पार्टी में सेलिब्रिटीज अपने बच्चों के साथ पहुंचे। करीना कपूर बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंचीं। तैमूर और उनकी कजिन इनाया खेमू साथ में खूब मस्ती करते देखे गए।
A post shared by Kareena Kapoor Khan Fanpage ✨ (@kareena.arabfc) on
करण जौहर अपनी मां हीरू जौहर और अभिनेत्री काजोल के साथ पोज देते हुए नजर आए। करण जौहर ने इस दौरान लूज शर्ट के साथ कैजुअल जींस पहनी थी। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग के जूते पहने थे। वहीं करण जौहर की मां ने गुलाबी रंग का पारंपरिक ड्रेस पहना था।
इस खास मौके पर करीना कपूर, ट्विंकल खन्ना और रानी मुखर्जी भी साथ में पोज देते हुए दिखे। करीना ने काले टॉप के साथ जींस पहनी हुई थी। वहीं ट्विंकल और रानी भी वेस्टर्स ड्रेस में दिखे।
पार्टी की एक अन्य तस्वीर में एकता कपूर और तुषार कपूर साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एकता कपूर अपने बेटे रवि कपूर को गोद में लिए नजर आ रही हैं। बता दें कि साल 2017 में करण जौहर के दोनों बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था।
सारा-कार्तिक ने छुपाई रणवीर सिंह से ऐसी बात, सुनकर टूट सकता है अभिनेता का दिल