सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग के बारे में तो सभी जानते हैं। देश-विदेश में अमिताभ के फैन हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर खास मौके पर कोई ना कोई पोस्ट जरूर करते हैं। उनके पोस्ट भी काफी हटकर होते हैं। जिसकी वजह से वो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अमिताभ के फैन्स भी उनके पोस्ट बेहद पसंद कते हैं। हाल ही में अमिताभ की फैन फॉलोइंग का एक नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
ट्विटर पर शाहरुख खान से आगे निकले अमिताभ बच्चन, पीएम मोदी से अब भी हैं इतना पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल फिलहाल में ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के 40 मिलियन (4 करोड़) फॉलोअर्स हुए हैं। इससे अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग का पता चलता है। अमिताभ फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर मौजूद हैं। लेकिन वो सबसे ज्यादा सक्रिय ट्विटर पर ही रहते हैं। अमिताभ का एक निजी ब्लॉग भी है जिसपर अक्सर वो अपने मन की बात लिखते रहते हैं। बता दें कि खबर लिखे जाने तक अमिताभ के ट्विटर पर कुल 40,002,202 फॉलोअर थे।
अमिताभ के इतने फॉलोअर्स होने के बाद उनके ट्विटर अकाउंट पर उनके फैन्स की बधाइयों का तांता लग गया। अमिताभ के फैन्स उन्हें ट्वीट कर बधाइयां देने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सर के टि्वटर पर फॉलोअर्स 4 करोड़ हुए। बहुत-बहुत बधाई सर आपको'। कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की तस्वीरें साझा कर उन्हें बधाइयां दी हैं।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सर
BAADDDUUMMBBAAAA !
Congratulations Sir for @SrBachchan #40MillionFollowersOnTwitter 🌹
के टि्वटर पर फॉलोअर्स ४ करोड़ हुए।
बहुत-बहुत बधाई सर आपको @SrBachchan
Congratulations 😍😍😍@prashantkawadia @JaniJasmine @SwetaLoveAB @BhagyashreeKol @EdellaSaee @Purva007 @ganeshlahoti @sanjay_patodiya @BeejalBhatt @ashokmistry4545 pic.twitter.com/e5cCkV6OLY
Shahenshah Of Indian Cinema #AmitabhBachchan sir Hits 40 Million Followers On Twitter 👏🏻#AB40MillionOnTwitter @SrBachchan Heartiest Congratulations Sir , wish you many more... 🌸🌷🌷👏🏻💕💕 pic.twitter.com/l9qoo3MKLh
BADUMBAA 👍🏻 pic.twitter.com/Uysqauw6t3
अमिताभ बच्चन के बाद सबसे ज्यादा फोलोअर्स अभिनेता शाहरुख खान के हैं। शाहरुख के सोशल मीडिया पर 39.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लेकिन अभी भी अमिताभ फैन फॉलोइंग के मामले में पीएम नरेन्द्र मोदी से कम ही हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के ट्विटर पर 52 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पीएम ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम आता है।
✌BBAADDUUMMBBAA✌
#40MillionFollowersOnTwitter@SrBachchan congratulations sir ji pic.twitter.com/g1fqp5NkCr
LEGENDARY AMITABH BACHCHAN SIR COMPLETE 40 MILLION FOLLOWERS ON TWITTER 🐦
Congratulations @SrBachchan Beloved Amit ji,❤🙌👏🙌👏🙌👏 #AB40MillionOnTwitter ✌You Are our Heartbeat, We love you forever sir, pic.twitter.com/CUvXifo8FO
बात करें अमिताभ के वर्कफ्रंट की तो अमिताभ इस साल कई फिल्मों में दिखने वाले हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले अमिताभ की फिल्म 'झुंड' का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। वहीं अमिताभ की आगामी फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। इसके अलावा अमिताभ 'चेहरे' और 'गुलाबो सिताबो' में भी नजर आने वाले हैं।